


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बीकानेर में प्रवास पर रहेंगे। आज उनका दिन भर का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी से जुड़ा रहेगा।
गहलोत सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे जयपुर-जोधपुर बाइपास पर स्थित गोविन्दराम मेघवाल के फॉर्म हाउस में आयोजित बीकानेर लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में बीकानेर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ अनूपगढ़ से भी कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है।
शाम को गहलोत जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित रामपुरिया लॉ कॉलेज में आयोजित दो अहम बैठकों—राजीव गांधी स्टडी सर्कल और महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति—में भाग लेंगे। इन बैठकों में वे संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

इससे पहले बुधवार को गहलोत ने बीकानेर में कई सार्वजनिक आयोजनों में भाग लिया और अपने संबोधनों में राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
- Advertisement -
गहलोत का बीकानेर दौरा आज रात 11 बजे समाप्त होगा, जब वे रेल मार्ग से जयपुर के लिए रवाना होंगे।