Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान

राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

editor
editor Published July 18, 2025
Last updated: 2025/07/18 at 6:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 18 जुलाई को संभावित भारी वर्षा को लेकर 9 जिलों में रेड अलर्ट, 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

Contents
जोधपुर और बीकानेर में ऑरेंज अलर्टइन जिलों में येलो अलर्ट जारीइन जिलों में रेड अलर्ट घोषितपिछले 24 घंटे का बारिश का हालविभाग की अपील

जोधपुर और बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर और बीकानेर जिलों में अगले 3 घंटे में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।


इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, जालौर, नागौर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, अजमेर और भीलवाड़ा जिलों में अगले 3 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


इन जिलों में रेड अलर्ट घोषित

बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, पाली, ब्यावर, भीलवाड़ा, अजमेर और राजसमंद में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघगर्जना, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

- Advertisement -

पिछले 24 घंटे का बारिश का हाल

राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा कोटा जिले के सांगोद में दर्ज की गई, जहां 166.0 मिमी बारिश हुई।


विभाग की अपील

मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, विशेषकर खुले क्षेत्रों में बिजली गिरने के समय मोबाइल या धातु से बनी चीजों से दूर रहें। किसानों और ग्रामीणों को भी खेतों से समय रहते लौट आने की सलाह दी गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 18, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में ईएनटी विभाग को मिलेगी नई बिल्डिंग, 3.36 करोड़ से होगा पहला चरण
बीकानेर
दाल मिल के नाम पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी, SBI में केस दर्ज
बीकानेर
सब्जी मंडी में भीषण आग, चार अस्थायी दुकानें पूरी तरह जलीं
बीकानेर
दूध की दुकान से 20 हजार की नकदी वाला गल्ला चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात
बीकानेर
खेजड़ी महापड़ाव पर संतों के निर्णय का इंतजार, अमावस्या मेले से पहले बढ़ा आंदोलन
बीकानेर
बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News
बीकानेर
सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थानशिक्षा

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई बाधित न हो, शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कैप्चा जॉब फ्रॉड का बढ़ता खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Published February 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?