

महिला कांग्रेस ने घोषित की नई जिलाध्यक्षों की सूची, बीकानेर से शशिकला राठौड़ बनी अध्यक्ष
बीकानेर। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने राजस्थान महिला कांग्रेस की जिला इकाइयों के लिए नई अध्यक्षों की घोषणा की है। इस सूची में बीकानेर शहर से शशिकला राठौड़ को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बीकानेर संभाग से भी अन्य जिलों के नामों की घोषणा की गई है। हनुमानगढ़ जिले से सुलोचना को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि चूरू जिले में सुनिता कपूरिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई नियुक्तियों के साथ कांग्रेस महिला विंग ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जल्द ही अन्य जिलों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति की जा सकती है।