


राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ में बड़ा फेरबदल, 23 जिलों के अध्यक्ष नियुक्त
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के 23 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार की गई हैं।
इस संबंध में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं।
बीकानेर जिले में डॉ. वीना गुप्ता को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं श्रीगंगानगर जिले की जिम्मेदारी डॉ. दीपक चौधरी को सौंपी गई है।
- Advertisement -

डॉ. महला ने बताया कि शेष 21 जिलों में भी विभिन्न चिकित्सकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां पार्टी की नीति और जनसेवा के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस के इस निर्णय को संगठन को ज़मीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।