


SBI CBO भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, तुरंत करें अप्लाई
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती 2900 से अधिक पदों पर की जा रही है, जो कि ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है, ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें बिना देर किए https://bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाकर आवेदन करना चाहिए।
रिक्तियों का विवरण:
कुल पद: 2964
-
अनारक्षित (UR): 1066
- Advertisement -
-
अनुसूचित जाति (SC): 387
-
अनुसूचित जनजाति (ST): 190
-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 697
-
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 260
-
बैकलॉग पद: 364
राज्यवार पद वितरण (चयनित सर्किलों में):
सर्किल | राज्य/केंद्रशासित क्षेत्र | पद |
---|---|---|
भोपाल | मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ | 200 |
चंडीगढ़ | जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब | 80 |
लखनऊ | उत्तर प्रदेश | 280 |
नई दिल्ली | दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश | 30 |
पात्रता मानदंड:
-
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
-
अनुभव: बैंकिंग क्षेत्र में कम से कम दो वर्षों का कार्य अनुभव आवश्यक
-
आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रिया:
-
ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
अंतिम साक्षात्कार
-
स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है क्योंकि नियुक्ति उसी सर्किल में होगी
आवेदन शुल्क:
-
सामान्य/OBC/EWS: ₹750
-
SC/ST/PH: कोई शुल्क नहीं
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है।
स्थानीय भाषा में संशोधन:
उत्तर-पूर्व सर्किल में अंग्रेज़ी को भी स्थानीय भाषा के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। यह प्रावधान उन उम्मीदवारों पर लागू होगा जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश या नगालैंड से 10वीं या 12वीं की पढ़ाई की है और मार्कशीट में अंग्रेज़ी विषय रहा है।
आवेदन कैसे करें:
-
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं
-
“Recruitment of Circle Based Officers” लिंक पर क्लिक करें
-
खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें
-
फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें
-
भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट रखें
नोट: जिन्होंने पहले से आवेदन कर लिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। बाकी सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।