Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की ज्वेलरी चोरी, नगदी भी ले गए चोर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की ज्वेलरी चोरी, नगदी भी ले गए चोर
crime

बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की ज्वेलरी चोरी, नगदी भी ले गए चोर

editor
editor Published June 28, 2025
Last updated: 2025/06/28 at 2:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर: बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपए के आभूषण और नकदी चुरा ली। घटना चौपड़ा बाड़ी हरिरामजी मंदिर के पीछे स्थित राकेश कुमार गोलछा के मकान की है, जहां यह वारदात 22 जून से 26 जून के बीच अंजाम दी गई।

मकान मालिक राकेश कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे निजी कार्य से बाहर गए हुए थे और इस दौरान घर बंद था। जब वे लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। घर के भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से नकदी व आभूषण गायब थे।

चोर घर से करीब 30 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण, चांदी की पोतरी, मोटरसाइकिल की चाबी, बैंक लॉकर की चाबी और मेकअप का कीमती सामान भी ले गए।

- Advertisement -

पुलिस ने राकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्पा सेंटर के संदेह में पुलिस की दबिश, नशे में युवक गिरफ्तार
अजमेर
पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
राजस्थान
बीकानेर में बाइक चोर गिरफ्तार, कई चोरी की वारदातों का खुलासा
बीकानेर
लापरवाही से बिगड़ सकते हैं बनते काम, जानिए आज का राशिफल
राशिफल
बीकानेर में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने पर दो दोषियों को सजा
बीकानेर
बीकानेर में चार मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, अनियमितताओं पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन तेज, रविंद्र सिंह भाटी बोले- बड़े आंदोलन की जरूरत
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों की मौत का बड़ा कारण बन रहा किडनी रोग: डॉ. तंवर
बीकानेर

You Might Also Like

crime

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती

Published January 15, 2026
crime

सीबीएन ने चित्तौड़गढ़ में ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Published January 15, 2026
crime

एयरफोर्स अधिकारी से 27.5 लाख की साइबर ठगी, गूगल ट्रेडिंग टास्क के जाल में फंसाया

Published January 15, 2026
crime

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ

Published January 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?