Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 950 से ज्यादा की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 950 से ज्यादा की मौत
देश-दुनिया

ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 950 से ज्यादा की मौत

editor
editor Published June 23, 2025
Last updated: 2025/06/23 at 10:45 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

ईरान-इजरायल संघर्ष में अमेरिका और ईरान आमने-सामने, 950 से अधिक की मौत

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में स्थिति बेहद तनावपूर्ण रही। अमेरिका के इस कदम की रूस और चीन ने कड़ी निंदा की है, जबकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने चेताया कि यह युद्ध भयावह मोड़ ले सकता है।

वॉशिंगटन स्थित मानवाधिकार समूहों के मुताबिक, अब तक इजरायली हमलों में 950 ईरानी नागरिकों की जान जा चुकी है और 3450 से अधिक घायल हुए हैं। इजरायल ने कहा है कि हमलों में उसके 24 नागरिक मारे गए हैं और 1000 से अधिक घायल हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटरेस ने अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों को “खतरनाक मोड़” बताया और चेताया कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो यह संघर्ष पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर सकता है। उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत फिर शुरू करने की अपील की।

- Advertisement -

रूस और चीन ने जताई आपत्ति
संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत फु कोंग ने कहा कि पश्चिम एशिया में बल प्रयोग से शांति नहीं लाई जा सकती। संवाद और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है। रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने अमेरिकी हमलों की तुलना इराक युद्ध से करते हुए कहा कि अमेरिका फिर एक बार ‘काल्पनिक बहाने’ के आधार पर कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अतीत से कोई सबक नहीं लिया है।

अमेरिका का जवाब: निर्णायक कार्रवाई का समय
अमेरिका ने सुरक्षा परिषद से अपील की कि ईरान को इजरायल को धमकाने और परमाणु हथियारों के प्रयासों को रोकने के लिए कहा जाए। अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छिपाता आ रहा है, अब निर्णायक कार्रवाई का समय है।

क्षेत्रीय देशों की चिंता और प्रतिक्रिया
कतर, सऊदी अरब, यूएई और कुवैत जैसे खाड़ी देशों ने युद्ध की स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। इन देशों ने अपने हवाई क्षेत्र और ठिकानों को किसी भी सैन्य उपयोग से दूर रखने की बात कही है और सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया है। मिस्र, जॉर्डन और तुर्किये ने भी क्षेत्रीय अस्थिरता से बचने की अपील की है।

तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमले को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि केवल बातचीत के जरिए ही परमाणु मुद्दे का समाधान संभव है। बहरीन ने एहतियातन 70% सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है।

ईरान का जवाबी हमला: खैबर शेकन मिसाइल का इस्तेमाल
रविवार को ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इजरायल पर 20वीं बार मिसाइल हमला किया। इस बार पहली बार ‘खैबर शेकन’ नामक अत्याधुनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रयोग किया गया। यह मिसाइल बेन गुरियन हवाई अड्डे और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए दागी गई। इजरायल के अनुसार, हमले में 84 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह मिसाइल दुश्मन के हवाई सुरक्षा तंत्र को भेदने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई है।

इस पूरे घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया को नए संकट की ओर धकेल दिया है, जहां कूटनीति और संयम की सख्त ज़रूरत है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
देश-दुनिया

हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार

Published March 17, 2026
देश-दुनिया

देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?