


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का परिणाम 14 जून 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
परीक्षा परिणामों के अनुसार, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से आने वाले महेश केसवानी ने इस वर्ष ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वहीं इंदौर (मध्य प्रदेश) के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
नीट यूजी परीक्षा 2025 का आयोजन 4 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच किया गया था। यह परीक्षा देश के मेडिकल और डेंटल संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
फाइनल उत्तर कुंजी में संशोधन
रिजल्ट जारी करने से पहले, NTA ने फाइनल आंसर की प्रकाशित की जिसमें कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तरों को सही माना गया है। उदाहरण के लिए:
- Advertisement -
-
बुकलेट 45, प्रश्न 40: पहले विकल्प 2 सही था, अब विकल्प 1 और 2 दोनों सही माने गए हैं।
-
बुकलेट 46, प्रश्न 14: अब विकल्प 1 और 4 दोनों को मान्यता दी गई है।
-
बुकलेट 47, प्रश्न 20: विकल्प 2 और 3 दोनों को सही माना गया है।
-
बुकलेट 48, प्रश्न 15: विकल्प 3 और 4 दोनों उत्तर स्वीकार किए गए हैं।
रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक लिंक:
उम्मीदवार सीधे neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। स्कोरकार्ड ईमेल के माध्यम से भी भेजे जा रहे हैं।