Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विमान हादसे में बचा रमेश, बोले- एयर होस्टेस मेरी आंखों के सामने खत्म हो गईं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > विमान हादसे में बचा रमेश, बोले- एयर होस्टेस मेरी आंखों के सामने खत्म हो गईं
देश-दुनिया

विमान हादसे में बचा रमेश, बोले- एयर होस्टेस मेरी आंखों के सामने खत्म हो गईं

editor
editor Published June 13, 2025
Last updated: 2025/06/13 at 3:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

“मैं जिंदा कैसे बच गया, समझ नहीं आया” – बोले विमान हादसे में बचे रमेश विश्वास

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में सवार ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास इस भयानक दुर्घटना में बाल-बाल बचे। रमेश ने बताया, “सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ। एयर होस्टेस और कुछ यात्री मेरी आंखों के सामने खत्म हो गए। जब आंख खुली, तो मैं खुद को जिंदा देखकर हैरान रह गया।”

रमेश ने बताया कि हादसे के बाद कुछ सेकंड उन्हें लगा कि उनका अंत भी करीब है, लेकिन जैसे ही होश आया, उन्होंने सीट बेल्ट खोली और निकास द्वार से बाहर निकलने की कोशिश की। सौभाग्य से दरवाजा टूट चुका था और बाहर निकलने का रास्ता मिल गया। उनकी बगल में बैठे यात्रियों की दीवार की ओर टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

रमेश का कहना है कि टेकऑफ के एक मिनट बाद ही विमान में कुछ अजीब सा महसूस हुआ। 5-10 सेकंड तक लगा कि जैसे विमान रुक गया हो। अचानक उसकी रफ्तार तेज हुई और वह सीधे एक हॉस्टल इमारत से जा टकराया। उन्होंने बताया, “मेरे चारों ओर सिर्फ मलबा और लाशें थीं। किसी ने मुझे पकड़कर एंबुलेंस तक पहुंचाया।”

- Advertisement -

आपातकालीन निकास के पास बैठे थे रमेश
रमेश फ्लाइट की सीट 11A पर बैठे थे, जो आपातकालीन निकास द्वार के पास थी। इसी कारण वो जल्दी बाहर निकल सके। हालांकि, उनका हाथ जल गया और शरीर पर कई चोटें आईं। उनके भाई अजय फ्लाइट में किसी और सीट पर थे, जिनका अब तक कोई पता नहीं चला है।

पीएम मोदी और अमित शाह ने की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सिविल अस्पताल पहुंचकर रमेश विश्वास से मुलाकात की। रमेश ने दोनों नेताओं को हादसे की पूरी जानकारी दी। पीएम ने डॉक्टर्स से भी रमेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

266 लोगों की मौत
इस भीषण हादसे में कुल 266 लोगों की जान चली गई, जिनमें विमान में सवार 241 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे। इसके अलावा क्रैश के समय मेघाणीनगर में मौजूद 25 लोग भी हताहत हुए। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
देश-दुनिया

हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार

Published March 17, 2026
देश-दुनिया

देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?