Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई तक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई तक
बीकानेर

छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई तक

editor
editor Published June 13, 2025
Last updated: 2025/06/13 at 7:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 13 जून।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्र विद्यार्थियों से 30 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध एसजेएमएस (SJMS) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

संयुक्त निदेशक श्री एल.डी. पंवार ने बताया कि बीकानेर जिले में विभाग द्वारा कुल 26 छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी स्वीकृत क्षमता 1,324 विद्यार्थियों की है। इनमें से 1 छात्रावास विद्यालय स्तर की छात्राओं तथा 2 छात्रावास कॉलेज स्तर की छात्राओं के लिए जिला मुख्यालय पर संचालित हैं।

उन्होंने बताया कि कॉलेज स्तर के छात्रों के लिए 2 और विद्यालय स्तर के छात्रों के लिए 4 छात्रावास बीकानेर मुख्यालय पर हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय स्तर के छात्रों के लिए खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़, दंतौर, श्रीडूंगरगढ़, लूनकरणसर, कोलायत, बज्जू, दियातरा, नोखा, पांचू, जसरासर और देशनोक में छात्रावास संचालित हैं।

- Advertisement -

प्रवेश की पात्रता और सुविधाएं
श्री पंवार ने बताया कि इन छात्रावासों में केवल वे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं हो और जो छात्रावास से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर निवास करते हों।

पिछले वर्ष छात्रावास में रह चुके विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वे अपनी नवीनतम अंकतालिका अधीक्षक को जमा करवा कर पुनः प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

इन छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, नाश्ता, यूनिफॉर्म, जूते, तौलिया, तेल, साबुन, बिजली एवं पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाती हैं।

विभाग ने पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि बच्चों को समय पर छात्रावास की सुविधा मिल सके।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News

Published March 15, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?