Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नशा मुक्ति अभियान पर समन्वय बैठक, साझा प्रयासों पर दिया जोर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नशा मुक्ति अभियान पर समन्वय बैठक, साझा प्रयासों पर दिया जोर
बीकानेर

नशा मुक्ति अभियान पर समन्वय बैठक, साझा प्रयासों पर दिया जोर

editor
editor Published June 13, 2025
Last updated: 2025/06/13 at 7:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 13 जून।

शहर को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को इसकी चपेट में आने से रोकने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कोऑर्डिनेशन और नशा मुक्त भारत अभियान पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम सिटी श्री रमेश देव ने की। उन्होंने कहा कि जिले में नशे की रोकथाम के लिए सभी विभागों, सामाजिक संस्थाओं और जागरूक नागरिकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

चेन सिस्टम तोड़ना होगा जरूरी
एडीएम देव ने कहा कि नशे के पीछे एक पूरा चैन सिस्टम काम करता है, जिसे तोड़े बिना इस पर नियंत्रण संभव नहीं। इसके लिए पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय जरूरी है।

शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस का व्हाट्सएप नंबर
श्री देव ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति नशा करते या बेचते हुए पाया जाए, तो उसकी जानकारी पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 9530414947 पर साझा की जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

रविन्द्र रंगमंच पर होगा बड़ा जनजागरूकता कार्यक्रम
बैठक में एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का भी प्रस्ताव रखा गया, जो रविन्द्र रंगमंच पर होगा। इसमें सभी पार्षद, सरपंच, मोहल्ला समितियां, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस, सीएलजी सदस्य और एनजीओ को आमंत्रित कर सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

मीडिया और एफएम रेडियो से सहयोग की अपील
एडीएम सिटी ने जिले के एफएम रेडियो और न्यूज़ पोर्टल्स से आग्रह किया कि वे नशा विरोधी संदेशों और पुलिस द्वारा जारी नंबरों का निःशुल्क प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचे।

जेल और सार्वजनिक स्थलों पर भी चलाया जाएगा अभियान
उन्होंने निर्देश दिए कि जेलों में भी नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पब्लिक टॉयलेट और थानों के बाहर पंपलेट व पोस्टर लगाकर नशा विरोधी संदेशों को प्रसारित किया जाए।

सुझावों और विभागीय प्रस्तुतियों के साथ बैठक रही सक्रिय
आईबी अधिकारी विक्रम झाला ने सुझाव दिया कि ऑटो रिक्शा चालकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि मई माह में नशे के खिलाफ 29 चालान किए गए। मनोचिकित्सक डॉ कन्हैया कच्छावा ने उनके द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास और काउंसलिंग प्रयासों की जानकारी साझा की।

बैठक में कई विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में डीआईजी जेल सुमन मालीवाल, बीएसएफ प्रतिनिधि महेश चंद जाट, सीडीईओ महेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक ड्रग कंट्रोलर देवेंद्र केदावत, डॉ सिद्धार्थ, डॉ ज्योति चौधरी, डॉ अंशुमान जैन, आयुष विभाग से डॉ प्रभुदयाल जाट, एनजीओ प्रतिनिधि रामकिशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में तय किया गया कि आने वाले समय में जिला स्तर पर नशा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जिनमें आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News

Published March 15, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?