Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हॉस्टल के डाइनिंग एरिया पर गिरा विमान, कई मेडिकल छात्रों की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > हॉस्टल के डाइनिंग एरिया पर गिरा विमान, कई मेडिकल छात्रों की मौत
बीकानेर

हॉस्टल के डाइनिंग एरिया पर गिरा विमान, कई मेडिकल छात्रों की मौत

editor
editor Published June 12, 2025
Last updated: 2025/06/12 at 6:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Ahmedabad Plane Crash: हॉस्टल के डाइनिंग एरिया से टकराया विमान, कई मेडिकल छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद। गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में दर्दनाक दृश्य सामने आए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी, वह टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद सरकारी बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के डाइनिंग एरिया से टकरा गई। इस हादसे में कई मेडिकल छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हैं।

स्थानीय न्यूज चैनल्स द्वारा जारी किए गए वीडियो में विमान का मलबा छात्रावास की इमारत पर फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। राहत और बचावकर्मियों ने बताया कि अब तक करीब 30 से 35 शव बरामद किए जा चुके हैं, और कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।

गुजरात सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव धनंजय द्विवेदी ने जानकारी दी कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस इलाके में स्थित हैं जहां यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में घायल करीब 50 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर है लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -

द्विवेदी ने यह भी बताया कि पीड़ितों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने विमान यात्रियों के परिवारजनों और करीबियों से अपील की है कि वे सैंपल जमा करवाने के लिए सिविल अस्पताल में संपर्क करें।

इस हादसे के बाद सिविल अस्पताल की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
📞 6357373831
📞 6357373841
इन नंबरों पर कॉल कर किसी भी प्रकार की जानकारी ली जा सकती है या सहायता प्राप्त की जा सकती है।

पूरे देश में इस भयावह हादसे को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है। राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News

Published March 15, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?