Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर से पिकनिक मनाने आए 8 युवकों की टोंक में डूबने से मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > जयपुर से पिकनिक मनाने आए 8 युवकों की टोंक में डूबने से मौत
राजस्थान

जयपुर से पिकनिक मनाने आए 8 युवकों की टोंक में डूबने से मौत

editor
editor Published June 10, 2025
Last updated: 2025/06/10 at 4:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

टोंक, राजस्थान — टोंक जिले में स्थित बनास नदी मंगलवार को दर्दनाक हादसे का गवाह बनी जब जयपुर से पिकनिक मनाने आए 11 युवकों में से 8 की डूबने से मौत हो गई। यह घटना फ्रेजर पुल के पास की बताई जा रही है, जहां सभी युवक नदी में नहाने के लिए उतरे थे।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह सभी युवक जयपुर के हसनपुरा, घाटगेट, पानीपेच और रामगंज इलाकों से थे। ईदुलजुहा के पर्व के अगले दिन यह सभी युवक पिकनिक के उद्देश्य से टोंक पहुंचे थे।

तीन युवक किनारे खाना बना रहे थे जबकि बाकी आठ नहाने के लिए नदी में उतर गए। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वे अचानक गहराई में चले गए और तैरना नहीं आने के कारण एक-एक कर डूबने लगे। कुछ युवकों ने एक-दूसरे को बचाने की कोशिश भी की, जिससे हादसा और बढ़ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और शवों को बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और एएसपी बृजेंद्र सिंह भी पहुंचे।

- Advertisement -

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • नौशाद (35) – हसनपुरा

  • कासिम – हसनपुरा

  • फरहान – हसनपुरा

  • रिजवान (26) – घाटगेट

  • नवाब खान (28) – पानीपेच कच्ची बस्ती

  • बल्लू – घाटगेट

  • साजिद (20) – पानीपेच

  • नावेद (30) – रामगंज बाजार

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी और संभवतः उन्हें तैरना नहीं आता था। कुछ ने आशंका जताई कि वे एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूब गए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में चार मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, अनियमितताओं पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन तेज, रविंद्र सिंह भाटी बोले- बड़े आंदोलन की जरूरत
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों की मौत का बड़ा कारण बन रहा किडनी रोग: डॉ. तंवर
बीकानेर
बीकानेर में तेज रफ्तार सफारी ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
बीकानेर
रेल बजट 2026-27 में राजस्थान को 10,228 करोड़, बीकानेर मंडल विद्युतीकृत
बीकानेर
सुजानदेसर रोड पर बार-बार खुदाई से यातायात बुरी तरह प्रभावित
बीकानेर
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
राजस्थान
नोखा क्षेत्र से उमड़ा जनसैलाब, खेजड़ी महापड़ाव के लिए बीकानेर कूच
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

Published February 2, 2026
राजस्थान

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, राजस्थान में बढ़े दाम – Rajasthan News

Published February 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान रोडवेज में स्टिंग ऑपरेशन, करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश

Published January 31, 2026
राजस्थान

हरियाणा सड़क हादसे में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव समेत तीन की मौत

Published January 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?