Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षा मंत्री को रिश्वत देने पहुंचा टीचर, लिफाफे में मिले पांच हजार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षा मंत्री को रिश्वत देने पहुंचा टीचर, लिफाफे में मिले पांच हजार
बीकानेर

शिक्षा मंत्री को रिश्वत देने पहुंचा टीचर, लिफाफे में मिले पांच हजार

editor
editor Published June 9, 2025
Last updated: 2025/06/09 at 3:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने की कोशिश, पांच हजार के साथ युवक गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को सोमवार को जनसुनवाई के दौरान एक युवक द्वारा रिश्वत देने की कोशिश का मामला सामने आया है। मंत्री के अनुसार, यह उनके 35 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

यह घटना उस समय घटी जब मंत्री अपने सिविल लाइंस स्थित निवास पर जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान बांसवाड़ा जिले के घाटोल ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बुधा में कार्यरत शिक्षक चंद्रकांत एक प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। वह राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) की पाठ्यक्रम लेखन समिति में शामिल होने की मांग कर रहे थे।

चंद्रकांत ने प्रार्थना पत्र के साथ एक मिठाई का डिब्बा और एक लिफाफा मंत्री को सौंपा। मंत्री ने इसे सामान्य सिफारिश समझकर रख लिया। लेकिन मंत्री के फोटोग्राफर भरत ने लिफाफे में पैसे होने की जानकारी दी। जब मंत्री ने लिफाफा खोला, तो उसमें ₹5000 की नकदी मिली।

- Advertisement -

शिक्षा मंत्री ने तुरंत युवक को वहीं बैठाकर पुलिस को सूचित किया और रामगढ़ बांध जाने से पहले कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना को लेकर उन्होंने कहा, “यह मेरे जीवन की पहली और सबसे दुखद घटना है। यह सोच तकलीफदेह है कि कोई व्यक्ति मानता है कि शिक्षा मंत्री पैसे लेकर काम करता है।”

इस पूरे मामले में पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि वे ऐसे किसी भी अनैतिक प्रयास को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे और पारदर्शिता ही उनकी कार्यशैली की पहचान है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News
बीकानेर
जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News
बीकानेर
सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News
बीकानेर
देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News
देश-दुनिया
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन
बीकानेर राजस्थान
काम के दौरान दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत – Bikaner News
बीकानेर
फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आधुनिक जिम सेंटर का शुभारंभ – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

जम्भेश्वर नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 56 सिलेंडर जब्त – Bikaner News

Published March 15, 2026
बीकानेर

सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो पलटी, 6 युवक घायल – Bikaner News

Published March 15, 2026
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
बीकानेर

कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?