


बीकानेर: रोडवेज कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी, मांगों पर कार्रवाई की चेतावनी
बीकानेर, 7 जून 2025 – राजस्थान रोडवेज एम्पलाइज यूनियन एटक बीकानेर द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन आज चौथे दिन भी लगातार जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए। एसोसिएशन ने इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और आंदोलन को पूरे संभाग में विस्तार देने की चेतावनी दी।
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
-
ड्यूटी घंटे तय कर 8 घंटे की सीमा का पालन किया जाए
- Advertisement -
-
निरस्तीकरण से जुड़े भुगतानों और देय लाभों का शीघ्र निस्तारण हो
-
वर्तमान भुगतान प्रणाली का ऑडिट कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए
कर्मचारी नेताओं ने क्या कहा?
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम दीन भुट्टो ने कहा कि प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के साथ लगातार शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों से 12 से 15 घंटे तक काम लिया जा रहा है और ड्यूटी ऑफ देने से मना किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि कर्मचारी आखिर कब तक यह अन्याय सहते रहेंगे?
रामेश्वर लाल भास्कर, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने कर्मचारियों की वाजिब मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो यह आंदोलन पूरे क्षेत्र में उग्र रूप धारण करेगा। उन्होंने बीकानेर शाखा को एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
रामधन बिश्नोई, संगठन सचिव एसोसिएशन ने प्रशासन को चेतावनी दी कि बीकानेर शाखा के कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा पूरे संभाग में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य:
श्याम दीन भुट्टो, रामेश्वर लाल भास्कर, गिरधारीलाल, शार्दुल कुमार, रामधन बिश्नोई, रामस्वरूप ज्याणी, गुलाब सिंह डुगरदान, सुभाष खिचड़, हेतराम विश्नोई, किशन सिंह, अमर चंद बिश्नोई, रामदयाल चौधरी, मोहन राम, भैराराम, सुभाष बिश्नोई सहित अन्य सदस्य धरने में मौजूद रहे।