


बीकानेर में गैस लीकेज से हादसा, ऑटोमैटिक चूल्हे में आग लगने से दो झुलसे
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के सेवगों के चौक में गुरुवार सुबह गैस लीक होने से एक घर में आग लग गई, जिससे दो लोग झुलस गए। यह हादसा उस समय हुआ जब पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति अपने घर के रसोईघर में ऑटोमैटिक गैस चूल्हा चालू करने की कोशिश कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार, चूल्हा चालू करते ही उसमें अचानक आग लग गई और पुरुषोत्तम आग की चपेट में आ गए। शोर सुनकर पास ही मौजूद हितेश सेवग उन्हें बचाने दौड़े और वे भी झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर है।
- Advertisement -
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और गैस लीकेज के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से रसोई में गैस उपकरणों के प्रयोग के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।