


बीकानेर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत आज मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे राजकीय वाहन से बीकानेर पहुंचेंगे। उनकी यह यात्रा ‘स्वावलम्बन पखवाड़ा’ के तहत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति और मानसून से पहले जल प्रबंधन व बाढ़ नियंत्रण को लेकर की जा रही है।
मंत्री रावत दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में जल संचय, वर्षा जल संचयन, बाढ़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे।

बैठक के बाद वे शाम 5 बजे बीकानेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने उनके आगमन और बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। माना जा रहा है कि इस समीक्षा बैठक में जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।