Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में एक रात में चार लूट, बदमाशों ने बरपाया खौफ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में एक रात में चार लूट, बदमाशों ने बरपाया खौफ
बीकानेर

बीकानेर में एक रात में चार लूट, बदमाशों ने बरपाया खौफ

editor
editor Published May 20, 2025
Last updated: 2025/05/20 at 12:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले में लुटेरों ने एक ही रात में चार अलग-अलग स्थानों पर लूट की वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। हथियारों से लैस इन बदमाशों ने छत्तरगढ़, पूगल और लूणकरनसर थाना क्षेत्रों में धर्म कांटा, होटल, शराब की दुकान और पेट्रोल पंप को निशाना बनाया। सभी वारदातें सुनियोजित ढंग से की गईं, जिसमें पिस्तौल और चाकुओं की नोक पर हजारों की नकदी लूटी गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही ‘ए श्रेणी’ की नाकाबंदी लागू कर दी है। प्रमुख चौराहों, सीमावर्ती इलाकों और टोल नाकों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

लूणकरनसर क्षेत्र के राजासर भाटियान गांव में सोमवार सुबह चार हथियारबंद लुटेरे कार में सवार होकर एक होटल और दुकान पर पहुंचे। उन्होंने होटल संचालक ऋषिराज सिंह से 15 हजार रुपये और दुकानदार रामलाल की दुकान से 7 हजार रुपये लूट लिए।

वहीं लूणकरनसर राजमार्ग-62 पर जाखड़वाला गांव के पास सोमवार तड़के नकाबपोश बदमाशों ने शराब की दुकान का ताला तोड़कर 40 हजार 500 रुपये नकद और एक थैला लूट लिया।

- Advertisement -

पीड़ित रामनिवास ने बताया कि वह दुकान का हेल्पर है और दुकान बंद करने के बाद पीछे खेत में सो गया था। सोमवार सुबह 5 बजे दरवाजा तोड़ने की आवाज पर नींद खुली तो देखा कि दो नकाबपोश उसके पास खड़े हैं। एक ने हॉकीनुमा गन उसकी कनपट्टी पर रख दी और दूसरा लोहे की छड़ और टॉर्च के साथ था। तीसरा व्यक्ति दुकान का ताला तोड़ रहा था। बदमाशों ने रामनिवास को दुकान के अंदर ले जाकर वहां रखे 40 हजार 500 रुपये एक खाली कार्टन में डाल लिए और फरार हो गए।

पुलिस ने सभी मामलों में अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश जारी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर
बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 17 मार्च को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?