



बीकानेर।
मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब रानी बाजार पुल पर उनके काफिले के गुजरते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा और सेना के अपमान का आरोप लगाते हुए तख्तियां लहराईं और नारेबाजी की।
जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला पुल से गुजरा, कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक पुल के पास इकट्ठा हो गए और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। यह देखते ही मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को उसी समय पकड़ लिया और स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया।

पुलिस ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को मौके से हटाया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी।