Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तिरंगे से पसीना पोंछते भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, उठे सवाल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > तिरंगे से पसीना पोंछते भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, उठे सवाल
बीकानेर

तिरंगे से पसीना पोंछते भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, उठे सवाल

editor
editor Published May 15, 2025
Last updated: 2025/05/15 at 5:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

तिरंगा रैली में तिरंगे से पसीना पोंछते भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर नाराजगी

जयपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में राजस्थान भाजपा की ओर से राजधानी जयपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पर संपन्न हुई।

यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित राज्य के कई मंत्री, भाजपा विधायक, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लोगों के हाथों में तिरंगे लहरा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर था।

विधायक बालमुकुंदाचार्य फिर विवादों में
इस बीच यात्रा के दौरान जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गए। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे तिरंगे का अपमान बताया।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर भारी विरोध
वीडियो वायरल होते ही कई यूजर्स ने विधायक की आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का ऐसा उपयोग न केवल असंवेदनशीलता है बल्कि तिरंगे के सम्मान के खिलाफ भी है।

पहले भी रहे हैं विवादों में
गौरतलब है कि विधायक बालमुकुंदाचार्य इससे पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। हाल ही में उनके खिलाफ एक मस्जिद में घुसने और नारेबाजी करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी।

सरकारी प्रतिक्रिया का इंतजार
हालांकि अभी तक इस ताजा मामले पर भाजपा या राज्य सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन वीडियो की संवेदनशीलता को देखते हुए राजनीतिक हलकों में हलचल जरूर बढ़ गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में मावठ के बाद 13 जिलों में ट्रिपल अलर्ट, बीकानेर में ठंड बढ़ेगी
बीकानेर राजस्थान
जनगणना की तैयारी: प्रशासनिक सीमाएं फ्रीज, तबादलों पर भी रोक
राजस्थान
2025 की अंतिम रात को बदला मौसम, बीकानेर में हुई पहली सर्द बारिश
बीकानेर
RBSE प्रायोगिक परीक्षा शुरू, 2026 के नामांकन ऑनलाइन जारी
राजस्थान शिक्षा
नए साल की शुरुआत में महंगाई का असर, कमर्शियल गैस महंगी
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
बीकानेर में रातभर हुई दुकानों में चोरी, व्यापारियों में बढ़ा भय
बीकानेर
ज्वैलर्स को धमकी, घर पहुंचकर मांगे दस लाख रुपये
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

राजस्थान में मावठ के बाद 13 जिलों में ट्रिपल अलर्ट, बीकानेर में ठंड बढ़ेगी

Published January 1, 2026
बीकानेर

2025 की अंतिम रात को बदला मौसम, बीकानेर में हुई पहली सर्द बारिश

Published January 1, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रातभर हुई दुकानों में चोरी, व्यापारियों में बढ़ा भय

Published December 31, 2025
बीकानेर

ज्वैलर्स को धमकी, घर पहुंचकर मांगे दस लाख रुपये

Published December 31, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?