Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: RBSE 12वीं का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में हो सकता है जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > RBSE 12वीं का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में हो सकता है जारी
बीकानेर

RBSE 12वीं का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में हो सकता है जारी

editor
editor Published May 14, 2025
Last updated: 2025/05/14 at 5:49 PM
Share
SHARE
Share News

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड द्वारा मई के अंतिम सप्ताह तक 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। फिलहाल परिणाम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में कुल 8,90,664 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। सूत्रों के अनुसार, मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ दूरस्थ मूल्यांकन केंद्रों की रिपोर्ट अभी बाकी है, जिसके कारण परिणाम की घोषणा में थोड़ा विलंब हो सकता है।

20 मई के बाद शुरू होगा परिणाम अपलोडिंग कार्य
राजस्थान बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम अपलोड करने की प्रक्रिया 20 मई के बाद शुरू होने की संभावना है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

परीक्षार्थियों की संख्या और परीक्षा केंद्र

- Advertisement -
  • उच्च माध्यमिक (12वीं): 8,90,664

  • माध्यमिक (10वीं): 10,95,488

  • वरिष्ठ उपाध्याय: 3,910

  • प्रवेशिका: 7,321

  • कुल परीक्षार्थी: 19,97,383

  • कुल परीक्षा केंद्र: 6,188

संभावना: तीनों संकाय का एकसाथ रिजल्ट
आमतौर पर राजस्थान बोर्ड विज्ञान और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट एक साथ घोषित करता है, जबकि कला संकाय का परिणाम बाद में आता है। लेकिन इस बार संभावना है कि सभी संकायों के परिणाम एकसाथ जारी किए जाएंगे। इससे पहले भी बोर्ड ने कुछ वर्षों में तीनों संकायों का रिजल्ट एकसाथ घोषित किया है।

10वीं का परिणाम जून में आने की संभावना
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम को जून के मध्य तक जारी करने की योजना बना रहा है। इस परीक्षा में 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। बोर्ड सचिव कैलाशचंद्र शर्मा के अनुसार, परिणाम प्रक्रिया को लेकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और कार्य तेजी से किया जा रहा है।


Share News

editor May 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में 15 मई से गर्मी और आंधियों का नया दौर शुरू
बीकानेर
RBSE 12वीं का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में हो सकता है जारी
बीकानेर
मदान मार्केट ब्लास्ट के बाद 11 दुकानों को नोटिस, निगम सख्त एक्शन में
बीकानेर
छतरगढ़ में युवक पकड़ा गया देशी पिस्टल के साथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीकानेर
बयान से फंसे मंत्री विजय शाह, हाईकोर्ट ने FIR के दिए सख्त आदेश
बीकानेर
कटले में दबा करोड़ों का सोना, असली दावेदारों की तस्दीक में जुटी पुलिस
बीकानेर
सेना के सम्मान में बीकानेर से तिरंगा यात्रा, 16 मई को होगी शुरुआत
बीकानेर
नेता की मां-पत्नी को बेहोश कर लूटा, नेपाली नौकर निकला मास्टरमाइंड
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान में 15 मई से गर्मी और आंधियों का नया दौर शुरू

Published May 14, 2025
बीकानेर

मदान मार्केट ब्लास्ट के बाद 11 दुकानों को नोटिस, निगम सख्त एक्शन में

Published May 14, 2025
बीकानेर

छतरगढ़ में युवक पकड़ा गया देशी पिस्टल के साथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published May 14, 2025
बीकानेर

बयान से फंसे मंत्री विजय शाह, हाईकोर्ट ने FIR के दिए सख्त आदेश

Published May 14, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?