Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकारी जिला अस्पताल को बीकेईएसएल ने भेंट किया डीजी सेट, मरीजों को मिलेगी राहत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सरकारी जिला अस्पताल को बीकेईएसएल ने भेंट किया डीजी सेट, मरीजों को मिलेगी राहत
बीकानेर

सरकारी जिला अस्पताल को बीकेईएसएल ने भेंट किया डीजी सेट, मरीजों को मिलेगी राहत

admin
admin Published May 12, 2025
Last updated: 2025/05/12 at 7:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

सरकारी जिला अस्पताल को बीकेईएसएल ने भेंट किया डीजी सेट, मरीजों को मिलेगी राहत

बीकानेर। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड ने आज एसडीएम राजकीय चिकित्सालय को बैकअप के लिए थ्री फेस इलेक्ट्रिक डीजल जनरेटर भेंट किया। चिकित्सालय के अधीक्षक ने इसके लिए कम्पनी का आभार प्रकट किया।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि एसडीएम राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक ने पिछले दिनों कम्पनी को एक पत्र लिखकर सीएसआर के तहत बैकअप के लिए 58.5 केवीए का थ्री फेस इलेक्ट्रिक डीजी सेट भेंट करने का आग्रह किया। अधीक्षक ने बताया कि इस चिकित्सालय में प्रतिदिन 1500 मरीजों का आउटडोर और प्रतिमाह करीब 800 मरीजों का इनडोर है। इसके साथ अस्पताल में नियोनेटल आईसीयू, एसएनसीयू, ऑपरेशन थियेटर, आपाताकालीन व लेबर रूम संचालित हैं। कई बार बिजली बन्द होने पर अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा पहुंचती है। चौधरी ने बताया कि इस अस्पताल में आज नया डीजी सेट स्थापित कर दिया गया है। इस मौके पर चिकित्सालय के अधीक्षक, स्थानीय विधायक जेठानन्द व्यास और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

चौधरी ने बताया कि बीकेईएसएल बीकानेर शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के साथ सामाजिक सरोकार के काम भी कर रही हैं। इसी क्रम में कम्पनी ने पिछले साल एसडीएम राजकीय चिकित्सालय में आधुनिक एक्सरे मशीन स्थापित कराई थी। इसके अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रयोगशाला के विकास के कार्य कराए गए। सामाजिक सरोकार के के तहत सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य शिविर अन्य गतिविधियां कराई गई। बाबा रामदेव यात्रा के दौरान पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए शिविरों के लिए श्रीरामदेव मित्र मंडल को सहायता दी गई। शहीदों के आश्रितों के लिए सैनिक कल्याण बोर्ड को भी मदद दी गई।


Share News
Chat on WhatsApp

admin May 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मोमासर में परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, युवक पर मामला दर्ज
बीकानेर
पीबीएम जनाना अस्पताल में ठंडे पानी का प्याऊ शुरू
बीकानेर
नशीली ट्रामाडोल टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस में केस
बीकानेर
भाजपा देहात कार्यसमिति घोषित, 91 सदस्यों को जिम्मेदारी
बीकानेर
सर्वोदय बस्ती में नि:शुल्क डेंटल-स्किन शिविर, 150 मरीजों को लाभ
बीकानेर
एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के लिए नया नियम, ई-केवाईसी अनिवार्य
राजस्थान
महिला से मारपीट, दो लाख नकदी व गहने हड़पने का आरोप
बीकानेर
बिश्नोई धर्मशाला में चोरी, कमरे से 25 हजार पार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

मोमासर में परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, युवक पर मामला दर्ज

Published April 5, 2026
बीकानेर

पीबीएम जनाना अस्पताल में ठंडे पानी का प्याऊ शुरू

Published April 5, 2026
बीकानेर

नशीली ट्रामाडोल टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस में केस

Published April 5, 2026
बीकानेर

भाजपा देहात कार्यसमिति घोषित, 91 सदस्यों को जिम्मेदारी

Published April 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?