Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एमबीए मामा-इंजीनियर भांजे ने की 400 करोड़ की साइबर ठगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एमबीए मामा-इंजीनियर भांजे ने की 400 करोड़ की साइबर ठगी
बीकानेर

एमबीए मामा-इंजीनियर भांजे ने की 400 करोड़ की साइबर ठगी

editor
editor Published May 10, 2025
Last updated: 2025/05/10 at 11:26 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Rajasthan Cyber Fraud: मामा-भांजे के गैंग ने की ₹400 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, देश की सबसे बड़ी साइबर धोखाधड़ी में से एक

जयपुर/भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर रेंज में पुलिस ने एक ऐसे संगठित साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर देशभर में हजारों लोगों से करीब ₹400 करोड़ की ठगी की। भरतपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि इस गिरोह का संचालन एमबीए पास मामा रविंद्र सिंह और उसका इंजीनियर भांजा शशिकांत कर रहे थे।

प्रारंभिक जांच में ₹400 करोड़ की ठगी सामने आई है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह रकम बढ़कर ₹1000 से ₹1500 करोड़ तक हो सकती है, जिससे यह देश की सबसे बड़ी साइबर ठगी साबित हो सकती है। पुलिस ने गिरोह के सरगना रविंद्र सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भांजा शशिकांत बेंगलुरु से फरार है।

फर्जी कंपनियों के जरिए की जाती थी ठगी
गिरोह ने उत्तर प्रदेश निवासी दिनेश सिंह और उसकी पत्नी कुमकुम के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर उन्हें निदेशक नियुक्त किया। इसके बदले दंपती को हर महीने ₹27,000 दिए जाते थे। पुलिस ने दंपती के साथ मामा रविंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। भांजे सहित अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

धौलपुर के व्यापारी से ₹35 लाख की ठगी से खुला मामला
6 मार्च को धौलपुर निवासी हरीसिंह ने साइबर ठगी की शिकायत टोल फ्री नंबर 1930 पर दर्ज करवाई थी। मामले की जांच के दौरान साइबर वॉर रूम की टीम को 3000 से अधिक पहले से दर्ज शिकायतें मिलीं, जो बाद में बढ़कर 4000 तक पहुंच गईं। इसके बाद एक विस्तृत एफआईआर दर्ज की गई।

एक साल में एक कंपनी बंद, गरीबों के नाम पर नई खोलते
गिरोह गरीब लोगों के दस्तावेज लेकर उनके नाम से फर्जी कंपनियां खोलता और उन्हें निदेशक बनाता। एक वर्ष बाद पुरानी कंपनी को बंद कर दी जाती और नई कंपनी के जरिए ठगी का काम जारी रहता। रविंद्र सिंह अब तक पांच से ज्यादा फर्जी कंपनियां रजिस्टर्ड कर चुका है।

ठगी का तरीका: सोशल मीडिया लिंक, मुनाफा दिखाकर विश्वास में लेते
गिरोह सोशल मीडिया पर गेमिंग और निवेश से जुड़े फर्जी लिंक भेजता था। शुरुआत में पीड़ित को छोटा मुनाफा दिखाकर विश्वास में लिया जाता, फिर मोटी रकम निवेश करवाई जाती। बाद में उस रकम को हड़प लिया जाता। गिरोह पीड़ित के मोबाइल का रिमोट एक्सेस लेकर अन्य लोगों से भी ठगी करता था।

बैंकों और पेमेंट गेटवे का भी दुरुपयोग
गिरोह ने फिनो, फोनपे, बॅकबॉक्स इन्फोटेक जैसे कई पेमेंट गेटवे का दुरुपयोग किया और HDFC, RBL, कोटक, इंडसइंड, एक्सिस, यस बैंक सहित दर्जनों बैंकों में फर्जी खाते खोलकर ठगी की रकम जमा करवाई। संबंधित बैंक मैनेजरों को केवाईसी और दस्तावेज जांच के लिए नोटिस भेजे गए हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर
बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 17 मार्च को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में घर से निकले व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 70 जवानों ने खंगाली बैरकें
बीकानेर
बीकानेर में पेड़ से गिरने पर व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय हादसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त

Published March 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खेत में उगाई जा रही अफीम की फसल पकड़ी, 92 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Published March 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?