Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: BJP विधायक कंवरलाल मीणा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जेल तय
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > BJP विधायक कंवरलाल मीणा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जेल तय
बीकानेर

BJP विधायक कंवरलाल मीणा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जेल तय

editor
editor Published May 7, 2025
Last updated: 2025/05/07 at 3:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान की सियासत में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। अंता से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक कंवरलाल मीणा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उनकी सजा पर भी कोई रोक नहीं लगाई गई है, जिससे उनकी विधायकी स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

यह आदेश सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनाया। अदालत ने साफ किया कि विधायक को अब कोई राहत नहीं दी जाएगी। संविधान और जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत, दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होने पर किसी भी जनप्रतिनिधि की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है।

विपक्ष ने की थी सदस्यता रद्द करने की मांग
इससे पहले कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विधानसभा सचिवालय को ज्ञापन सौंपा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष को स्वतः संज्ञान लेकर सदस्यता रद्द करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

क्या है पूरा मामला?
यह प्रकरण वर्ष 2005 का है, जब तत्कालीन एसडीएम रामनिवास मेहता के साथ विधायक कंवरलाल मीणा की बहस हो गई थी। आरोप है कि बहस के दौरान विधायक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर एसडीएम की कनपटी पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं, घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे वीडियोग्राफर की कैसेट छीनकर तोड़ दी गई थी।

- Advertisement -

2018 में मनोहरथाना की एसीजेएम कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया था। लेकिन जब मामला एडीजे कोर्ट पहुंचा, तो 2023 में उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई। इस फैसले को विधायक ने हाईकोर्ट में चुनौती दी, पर हाईकोर्ट ने सजा बरकरार रखते हुए आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। अब सुप्रीम कोर्ट से भी राहत न मिलने के कारण उनकी जेल जाना तय है और विधायकी खत्म मानी जा रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में नहरबंदी से फिर बढ़ेगी पानी की किल्लत, 15 में से सिर्फ 6 टंकियां तैयार
बीकानेर
करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त घोषित, 20 मार्च से नवरात्रा शुरू
बीकानेर
मेगा हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर में बदला मौसम, ठंडी हवाओं के साथ बारिश-ओलों का अलर्ट जारी
बीकानेर
आज का राशिफल: किस्मत चमकेगी, कई राशियों को मिलेगा लाभ
राशिफल
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में गौशाला की तारबंदी काटकर चोरी, दो नामजद सहित कई के खिलाफ मामला
बीकानेर
बीकानेर में रसद विभाग की कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 46 सिलेंडर जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में नहरबंदी से फिर बढ़ेगी पानी की किल्लत, 15 में से सिर्फ 6 टंकियां तैयार

Published March 17, 2026
बीकानेर

करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त घोषित, 20 मार्च से नवरात्रा शुरू

Published March 17, 2026
बीकानेर

मेगा हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बदला मौसम, ठंडी हवाओं के साथ बारिश-ओलों का अलर्ट जारी

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?