


राजस्थान में मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहा। जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, टोंक और सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बादलों और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई और जोधपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा सहित 7 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को छह जिलों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 15 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
प्रदेशभर में 10 मई तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। इसी के तहत 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है।
मंगलवार को दर्ज बारिश और तापमान:
- Advertisement -
-
उदयपुर में 15.2 मिमी बारिश
-
बाड़मेर में 3 मिमी
-
सीकर में 1 मिमी
-
अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई
बारिश और बादल छाने से गर्मी में राहत मिली है और दिन का तापमान औसत से नीचे चला गया।
कुछ प्रमुख जिलों में मंगलवार को दर्ज तापमान:
-
बाड़मेर, जैसलमेर: 36.4°C
-
गंगानगर: 36.2°C
-
चूरू: 35.7°C
-
बीकानेर: 35.2°C
-
धौलपुर: 35.1°C
-
झुंझुनूं: 34°C
-
फतेहपुर: 34.4°C
-
हनुमानगढ़, पिलानी: 34.5°C
-
अलवर: 34.6°C
-
जयपुर: 32.5°C