


जातीय जनगणना की मंजूरी के बाद राहुल गांधी का दूध से अभिषेक
देश में जातीय जनगणना को लेकर फैसला आने के बाद यूथ कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी का दूध से अभिषेक कर उन्हें सम्मानित किया। यह आयोजन देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर किया गया।
भंवरलाल कूकणा ने बताया कि जातीय जनगणना की मांग सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाई थी, जब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया और उनका मजाक बनाया गया। लेकिन अब केंद्र सरकार को वही मांग माननी पड़ी है, जो कांग्रेस और राहुल गांधी की वैचारिक जीत मानी जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह कदम सामाजिक न्याय और बराबरी की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन है, और इसके लिए राहुल गांधी की दूरदर्शिता को सम्मान देना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूध से अभिषेक कर उनका प्रतीकात्मक सम्मान किया।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस से जुड़े कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने जातीय जनगणना की दिशा में उठे इस कदम का समर्थन किया।