Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीजफायर तोड़ पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, आठवें दिन भी की फायरिंग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सीजफायर तोड़ पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, आठवें दिन भी की फायरिंग
बीकानेर

सीजफायर तोड़ पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, आठवें दिन भी की फायरिंग

editor
editor Published May 2, 2025
Last updated: 2025/05/02 at 12:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, लगातार आठवें दिन नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने बीती रात फिर से नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।

भारतीय सेना के मुताबिक, एक और दो मई की दरमियानी रात पाकिस्तान की सैन्य चौकियों से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। पाकिस्तान सेना ने छोटे हथियारों से फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने संयम और सटीकता के साथ जवाब दिया।

यह लगातार आठवां दिन है जब पाक सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान बीते शुक्रवार से लगातार नियंत्रण रेखा पर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है।

- Advertisement -

पहलगाम आतंकी हमले में गई 26 जानें
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। इस घटना के बाद से पाकिस्तान की ओर से सीमा पर उकसावे वाली गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है।

भारत के समर्थन में अमेरिका
इस बीच अमेरिका ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते हुए भारत के साथ एकजुटता जताई है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बातचीत की और पहलगाम हमले पर गहरी संवेदना प्रकट की। बातचीत के दौरान भारत ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन, प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता दे रहा है।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाने के संकेत दिए हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। स्थिति पर सेना और खुफिया एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में सर्विस सेंटर पर हंगामा, ट्रैक्टर में लगाई आग, मारपीट के आरोप
बीकानेर
बीकानेर में धर्मयात्रा को लेकर उत्साह चरम पर, आज निकलेगी विशाल वाहन रैली
बीकानेर
बीकानेर में नहरबंदी से फिर बढ़ेगी पानी की किल्लत, 15 में से सिर्फ 6 टंकियां तैयार
बीकानेर
करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त घोषित, 20 मार्च से नवरात्रा शुरू
बीकानेर
मेगा हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल

Published March 17, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सर्विस सेंटर पर हंगामा, ट्रैक्टर में लगाई आग, मारपीट के आरोप

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?