Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: BSF चीफ पहुंचे पाक सीमा, जवानों को दिया 24×7 सतर्कता का संदेश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > BSF चीफ पहुंचे पाक सीमा, जवानों को दिया 24×7 सतर्कता का संदेश
बीकानेर

BSF चीफ पहुंचे पाक सीमा, जवानों को दिया 24×7 सतर्कता का संदेश

editor
editor Published May 2, 2025
Last updated: 2025/05/02 at 4:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी राजस्थान के बीकानेर जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें 24×7 सतर्कता बनाए रखने का मंत्र दिया।

गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में बीएसएफ चीफ का यह सीमाई दौरा काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को खाजूवाला सेक्टर में कई सीमा चौकियों का निरीक्षण किया और जवानों से बातचीत की।

बीएसएफ राजस्थान फ्रंट ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि महानिदेशक ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण हालात में तैनात जवानों की सतर्कता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और हर परिस्थिति में मुस्तैद रहना होगा।

अपने दो दिवसीय दौरे के तहत डीजी चौधरी ने बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश, एसपी कावेंद्र सिंह सागर और सेना की रणबांकुरा डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा उपायों पर गहन चर्चा हुई।

- Advertisement -

बीएसएफ का कहना है कि बीकानेर का सीमाई क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। पाकिस्तान की ओर से पूर्व में कई बार घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियों की कोशिशें की जा चुकी हैं। ऐसे में बीएसएफ चीफ का यह दौरा न केवल प्रतीकात्मक है, बल्कि जमीनी स्तर पर तैयारियों की समीक्षा का भी अहम हिस्सा है।

जवानों को दिए गए स्पष्ट निर्देशों में सतर्कता, अनुशासन और सहयोग की भावना को सर्वोपरि बताया गया है। बीएसएफ ने यह भी स्पष्ट किया है कि सीमा पर किसी भी प्रकार की हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में सर्विस सेंटर पर हंगामा, ट्रैक्टर में लगाई आग, मारपीट के आरोप
बीकानेर
बीकानेर में धर्मयात्रा को लेकर उत्साह चरम पर, आज निकलेगी विशाल वाहन रैली
बीकानेर
बीकानेर में नहरबंदी से फिर बढ़ेगी पानी की किल्लत, 15 में से सिर्फ 6 टंकियां तैयार
बीकानेर
करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त घोषित, 20 मार्च से नवरात्रा शुरू
बीकानेर
मेगा हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल

Published March 17, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सर्विस सेंटर पर हंगामा, ट्रैक्टर में लगाई आग, मारपीट के आरोप

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?