Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पहलगाम हमले पर बवाल, पाकिस्तान समर्थन वाले वीडियो से मचा हंगामा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पहलगाम हमले पर बवाल, पाकिस्तान समर्थन वाले वीडियो से मचा हंगामा
बीकानेर

पहलगाम हमले पर बवाल, पाकिस्तान समर्थन वाले वीडियो से मचा हंगामा

editor
editor Published May 1, 2025
Last updated: 2025/05/01 at 11:42 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पहलगाम आतंकी हमले पर देश में गुस्सा, पाकिस्तान समर्थक बयानों से माहौल गरमाया

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष सैलानियों की हत्या ने देशभर में आक्रोश फैला दिया है। लोग इस हमले के कड़े जवाब की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच कुछ घटनाएं ऐसी भी सामने आई हैं, जिन्होंने माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।

हापुड़ में नाई का विवादित बयान, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र स्थित खेड़ा गांव के एक सैलून में बाल काटते हुए एक युवक ने पहलगाम हमले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो में वह हंसते हुए कहता है कि “जो मरे हैं, ठीक मरे हैं।” रविवार को यह वीडियो वायरल हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हिन्दू संगठनों के युवकों ने नाई की पिटाई की और मामले को पुलिस तक पहुंचाया। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर में पाक झंडा हटाने पर छात्रा स्कूल से निष्कासित
सहारनपुर के गंगोह कस्बे में एक प्रदर्शन के दौरान सड़क पर पाकिस्तान का झंडा चिपकाया गया था। कुछ देर बाद वहां से गुजर रही 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने झंडा हटाने की कोशिश की, लेकिन कोई वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद कई संगठनों ने इसे राष्ट्र विरोधी कृत्य करार देते हुए विरोध शुरू कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रा को निष्कासित कर दिया। हालांकि पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

- Advertisement -

पीलीभीत में पाकिस्तान समर्थन वाली पोस्ट पर युवक गिरफ्तार
तीसरी घटना पीलीभीत जिले की है, जहां बिलसंडा कस्बे के नूरी मस्जिद मोहल्ला निवासी मोहम्मद आहिल उर्फ रूबीन टेलर ने अपने फेसबुक अकाउंट से पाकिस्तान के समर्थन में विवादित पोस्ट डाली। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इन घटनाओं ने आतंकी हमले से उपजे गुस्से को और भी भड़काने का काम किया है। प्रशासन और पुलिस हर घटना पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई में जुटी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में सर्विस सेंटर पर हंगामा, ट्रैक्टर में लगाई आग, मारपीट के आरोप
बीकानेर
बीकानेर में धर्मयात्रा को लेकर उत्साह चरम पर, आज निकलेगी विशाल वाहन रैली
बीकानेर
बीकानेर में नहरबंदी से फिर बढ़ेगी पानी की किल्लत, 15 में से सिर्फ 6 टंकियां तैयार
बीकानेर
करणी माता मंदिर में घटस्थापना मुहूर्त घोषित, 20 मार्च से नवरात्रा शुरू
बीकानेर
मेगा हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल

Published March 17, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सर्विस सेंटर पर हंगामा, ट्रैक्टर में लगाई आग, मारपीट के आरोप

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?