Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शंभू सिंह हत्याकांड: अफवाहों के बीच तीन उपखंडों में फिर नेटबंदी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शंभू सिंह हत्याकांड: अफवाहों के बीच तीन उपखंडों में फिर नेटबंदी
बीकानेर

शंभू सिंह हत्याकांड: अफवाहों के बीच तीन उपखंडों में फिर नेटबंदी

editor
editor Published April 27, 2025
Last updated: 2025/04/27 at 6:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शंभू सिंह हत्याकांड: अफवाहों के बीच तीन उपखंडों में फिर नेटबंदी

झालावाड़: डग कस्बे में 24 अप्रैल को हुए शंभू सिंह हत्याकांड के बाद माहौल में तनाव बना हुआ है। मुख्य आरोपी सोहेल खान को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अफवाहें फैलने के चलते प्रशासन ने शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक गंगधार, भवानीमंडी और पिड़ावा उपखंड क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए।

जली कार मिलने से फैली सनसनी
शनिवार रात उन्हेंल थाना क्षेत्र के रामपुरा सरवर गांव के जंगल में एक एसयूवी जली हुई अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि यह गाड़ी मुख्य आरोपी सोहेल खान की नहीं है। गाड़ी के मालिक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।

सोहेल खान की तलाश में जुटी टीमें
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोहेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जहां भी उसके छिपे होने की आशंका है, वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। प्रशासन सोहेल की संपत्तियों की जानकारी एकत्र कर रहा है और आवश्यक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

- Advertisement -

तीन साल में बनाई संपत्ति
जानकारी के अनुसार, सोहेल खान मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा रहा है। कुछ वर्ष पहले तक उसके पास सीमित संसाधन थे, लेकिन पिछले तीन सालों में उसने तस्करी के जरिए बड़ी संपत्ति बना ली। उसके पास कई महंगी कारें और मोटरसाइकिलें हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहा है और महंगी गाड़ियों व हथियारों के साथ वीडियो और रील्स पोस्ट करता रहा है।

डग में सामान्य स्थिति, बाजार खुले
शंभू सिंह की हत्या के बाद उत्पन्न तनाव के बावजूद अब डग कस्बे में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। रविवार को सभी बाजार और दुकानें खुली रहीं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे में पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधीक्षक स्वयं डग में डेरा डाले हुए हैं। रविवार को पुलिस ने डग और चौमहला कस्बों में रूट मार्च भी किया, जिससे लोगों में विश्वास बहाल हो सके।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया
बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
बीकानेर
बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?