


बीकानेर में विद्युत निगम द्वारा जीएसएस/फीडर के रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई व अन्य अत्यावश्यक कार्यों के चलते गुरुवार, 24 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समयावधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विद्युत आपूर्ति निम्नानुसार प्रभावित रहेगी:
प्रातः 08:00 बजे से 11:30 बजे तक
हिमतासर कृषि, हिमतासर गांव, रायसर कृषि, रायसर गांव, मंडा कॉलेज, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, जैन ढाबा के पास का क्षेत्र, हनुमान नगर, जयपुर रोड थोलिया डेयरी, सिरेमिक फैक्ट्री के पास, रायसर डेजर्ट एरिया, वृंदावन एन्क्लेव, वृंदावन फेज-2, गुलाब बाग, बड़ा बाग, सहेलियों की बाड़ी, वृंदावन मुख्य कार्यालय, शास्त्री पार्क, वृंदावन एन्क्लेव फेज-2, वृंदावन फेज-1, दिल्ली पब्लिक स्कूल, वृंदावन वेस्ट ब्लॉक, सागर सेतु, वृंदावन फेज-3 ईस्ट ब्लॉक, मोदी हाउस के पास, गणेश एन्क्लेव क्षेत्र।
प्रातः 07:30 बजे से 10:00 बजे तक
विनायक लोक, सुजानदेसर गांव, गहलोत पाइप फैक्ट्री, 5 नंबर ट्यूबवेल के पास, रामदेव मंदिर के पास का क्षेत्र।
- Advertisement -

प्रातः 07:00 बजे से 08:30 बजे तक
D5 एसबीआई बैंक, पलेम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन केन्द्र क्षेत्र।
निगम ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां कर लें।