Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कन्हैया कुमार बोले– ED अब BJP का ‘एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट’ बन गया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कन्हैया कुमार बोले– ED अब BJP का ‘एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट’ बन गया
बीकानेर

कन्हैया कुमार बोले– ED अब BJP का ‘एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट’ बन गया

editor
editor Published April 21, 2025
Last updated: 2025/04/21 at 6:45 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल गांधी परिवार को बदनाम करने की साजिश है और भाजपा ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है।

जयपुर पीसीसी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कन्हैया कुमार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कोई वित्तीय लेनदेन नहीं हुआ, तो फिर मनी लॉन्ड्रिंग का केस कैसे बनता है? उन्होंने सवाल उठाया कि अगर एजेएल के निदेशक संपत्ति नहीं बेच सकते तो सोनिया गांधी या राहुल गांधी को उससे क्या फायदा मिल सकता है?

कन्हैया ने आरोप लगाया कि ईडी अब ‘इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट’ नहीं, बल्कि ‘एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट’ बन चुकी है, जिसका काम सिर्फ विपक्षी नेताओं को धमकाना और चुनावों से पहले दबाव बनाना रह गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब अंग्रेजों से नहीं डरी, तो आज के ‘अंग्रेजों के राजनीतिक उत्तराधिकारियों’ से भी नहीं डरेगी। भाजपा को लगता है कि गांधी परिवार को निशाना बनाकर कांग्रेस को खत्म किया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस-मुक्त भारत सिर्फ एक कल्पना है, जो कभी साकार नहीं होगी।

- Advertisement -

कन्हैया कुमार ने उदाहरण देते हुए नीतीश कुमार का जिक्र किया और कहा कि जब तक वह एनडीए से बाहर थे, ईडी की जांच उनके मंत्रियों पर चल रही थी, लेकिन जैसे ही वे एनडीए में लौटे, सारी कार्रवाइयां थम गईं। यह दोहरे मापदंड का स्पष्ट उदाहरण है।

कन्हैया ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार भारत की आजादी की लड़ाई की विरासत है। कांग्रेस इसे फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा उसे रोकने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है।

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने भी भाजपा पर हमला बोला और कहा कि वह संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, जब तक गांधी परिवार है, कांग्रेस है और संविधान सुरक्षित रहेगा।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल को ईडी ने नेशनल हेराल्ड और एजेएल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं। इस केस की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। कोर्ट ने ईडी से केस डायरी भी तलब की है। कांग्रेस ने इसके विरोध में देशभर में ईडी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया
बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
बीकानेर
बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?