Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विधायक और डीएसपी के बीच तीखा टकराव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > विधायक और डीएसपी के बीच तीखा टकराव
बीकानेर

विधायक और डीएसपी के बीच तीखा टकराव

editor
editor Published April 21, 2025
Last updated: 2025/04/21 at 10:25 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया और पुलिस अधिकारी के बीच तीखा विवाद हो गया। मजदूर की मौत को लेकर थाने के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे विधायक और डीएसपी करण सिंह के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। यह घटना शुक्रवार की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के अनुसार, मजदूर अजय की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर शुक्रवार को विधायक अभिमन्यु पूनिया मृतक के परिजनों के साथ संगरिया थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। उन्होंने पुलिस पर फैक्ट्री संचालकों से मिलीभगत और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही थाना अधिकारी को निलंबित करने, मृतक परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

इसी दौरान मौके पर संगरिया सीओ करण सिंह पहुंचे और विधायक से बात करने का प्रयास किया। बातचीत के दौरान माहौल गर्म हो गया। विधायक ने पूछा – “आप कौन हैं?” जिस पर डीएसपी ने जवाब दिया – “मैं डिप्टी एसपी हूं, सर्किल ऑफिसर हूं।” इस पर विधायक बोले – “तो क्या करें?” इस सवाल-जवाब के बाद दोनों के बीच बहस बढ़ती चली गई और हालात ऐसे बन गए कि हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थिति बिगड़ने से पहले वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो चुका है, जिस पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक स्तरों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विपक्ष इसे सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल बता रहा है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया
बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
बीकानेर
बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?