


जयपुर। बीते 24 घंटों में राजस्थान में हाड़ौती अंचल सबसे अधिक गर्म रहा। वहीं, हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।
पश्चिमी राजस्थान को मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में विशेष रूप से बीकानेर और जोधपुर संभाग में तेज हवाएं चल सकती हैं और धूल भरी आंधी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे हीट वेव्स से कुछ राहत मिलेगी।
जयपुर का तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान
राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। यहां आज हीट वेव्स से राहत रहेगी और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक जयपुर में मौसम सामान्य और राहतपूर्ण बना रह सकता है।
अगले दो दिन तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, आज और सोमवार को पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे कम बना रह सकता है। हालांकि, मंगलवार से पश्चिमी राजस्थान में तापमान में कुछ वृद्धि देखने को मिल सकती है।
- Advertisement -
15 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार
बीते 24 घंटों में राज्य के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक गर्म कोटा रहा, जहां 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक था। अन्य शहरों की तापमान स्थिति इस प्रकार रही:
-
जैसलमेर: 41.2°C
-
बीकानेर: 39.4°C
-
चित्तौड़गढ़: 41.7°C
-
पिलानी: 41.9°C
-
जयपुर: 41.4°C
-
फलौदी: 42.4°C
-
चूरू: 42.2°C
-
गंगानगर: 41.8°C
-
धौलपुर: 41.7°C
मौसम विभाग ने लोगों को तेज गर्मी और आंधी के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।