Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भजनलाल कैबिनेट में बड़ा बदलाव संभव, कई नए चेहरे जुड़ सकते हैं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भजनलाल कैबिनेट में बड़ा बदलाव संभव, कई नए चेहरे जुड़ सकते हैं
बीकानेर

भजनलाल कैबिनेट में बड़ा बदलाव संभव, कई नए चेहरे जुड़ सकते हैं

editor
editor Published April 20, 2025
Last updated: 2025/04/20 at 3:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने फेरबदल को हरी झंडी दे दी है और इस महीने के अंत यानी 30 अप्रैल से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जाएगा, वहीं प्रदर्शन में पिछड़े कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजे जाने की तैयारी है। आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों को बदला जा सकता है।

किरोड़ी लाल मीणा की भूमिका पर निर्णय संभावित
पूर्व में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों दिल्ली में हैं। उन्होंने करीब 11 महीने पहले पूर्वी राजस्थान की लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार के बाद पद छोड़ने की पेशकश की थी। तब से वे संगठन के संपर्क में बने हुए हैं। हाल ही में वे विभागीय कार्यों में सक्रिय दिखे हैं, जिससे संकेत मिला है कि उनके विभाग या भूमिका में फेरबदल किया जा सकता है।

इन विधायकों को मिल सकती है मंत्री पद की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शीर्ष नेतृत्व से मंत्रिमंडल गठन में पूरी छूट दी गई है। सूत्रों की मानें तो बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

- Advertisement -

इसके अलावा, कुछ मौजूदा राज्य मंत्रियों को कैबिनेट स्तर पर प्रमोशन भी मिल सकता है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का नाम प्रमोशन की सूची में सबसे ऊपर माना जा रहा है। वहीं, कुछ विधायकों को संसदीय सचिव की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

सीएम के दिल्ली दौरे के बाद होगा अंतिम फैसला
कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक बार फिर दिल्ली का दौरा कर सकते हैं, जहां पार्टी और संघ के शीर्ष नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम चर्चा होगी। हाल ही में सीएम शर्मा ने दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की थी और इसके बाद भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी भेंट की थी।

इन बैठकों के बाद फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जैसे ही दिल्ली से मंजूरी मिलती है, मंत्रिमंडल फेरबदल की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले जालंधर में बम धमकी से हड़कंप
राजनीति
राजस्थान रोडवेज में स्टिंग ऑपरेशन, करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश
राजस्थान
चेक बाउंस केस में दोषी को छह माह जेल व 1.60 लाख का जुर्माना
बीकानेर
एनएच-62 पर पराली से भरे ट्रक में आग, तीन घंटे बाद पाया गया काबू
बीकानेर
रविवार को शहर के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
बीकानेर
जिला कलक्टर का औचक निरीक्षण, घुमंतु शिविर में योजनाओं की समीक्षा
बीकानेर
गोगामेड़ी में गोगाजी मंदिर कब्जे के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में रात्रि नेत्रदान, मानवता की मिसाल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

चेक बाउंस केस में दोषी को छह माह जेल व 1.60 लाख का जुर्माना

Published January 31, 2026
बीकानेर

एनएच-62 पर पराली से भरे ट्रक में आग, तीन घंटे बाद पाया गया काबू

Published January 31, 2026
बीकानेर

रविवार को शहर के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

Published January 31, 2026
बीकानेर

जिला कलक्टर का औचक निरीक्षण, घुमंतु शिविर में योजनाओं की समीक्षा

Published January 31, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?