Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: RGHS में घोटाले के बाद बड़ी कार्रवाई, कई अस्पताल योजना से बाहर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > RGHS में घोटाले के बाद बड़ी कार्रवाई, कई अस्पताल योजना से बाहर
बीकानेर

RGHS में घोटाले के बाद बड़ी कार्रवाई, कई अस्पताल योजना से बाहर

editor
editor Published April 20, 2025
Last updated: 2025/04/20 at 3:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में गड़बड़ी सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वित्त विभाग की स्पेशल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेल द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि योजना के तहत कई अस्पतालों में फर्जीवाड़ा किया गया है। इन अनियमितताओं के चलते दो दर्जन से अधिक अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया गया है, वहीं कुछ अस्पतालों को निलंबित भी किया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान एलोपैथी और आयुष दोनों ही तरह के अस्पतालों में फर्जी क्लेम के माध्यम से करोड़ों रुपये के भुगतान की पुष्टि हुई है। कुछ मामलों में पुलिस थानों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

फर्जी क्लेम का ऐसा था तरीका
जानकारी के मुताबिक, कुछ आयुष अस्पतालों में एक ही मरीज को कई बार पंचकर्म थैरेपी कराने, तो कुछ एलोपैथिक अस्पतालों में बिना इलाज के फर्जी बिल तैयार कर भुगतान लेने की घटनाएं सामने आई हैं। मेडिकल स्टोर पर भी फर्जी पर्चियों के जरिए दवा बिल बनाए गए।

राजस्थान पत्रिका ने इन मामलों को प्रमुखता से उजागर किया था, जिसके बाद सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

- Advertisement -

योजना को पारदर्शी और सख्त बनाने की तैयारी
सरकार अब इस योजना को और प्रभावी तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। वित्त विभाग के सचिव नवीन जैन के अनुसार, योजना में सुधार के लिए बायोमैट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की जा रही है।

इसके अलावा, अब आउटडोर परची पर लाभार्थी का नाम, चिकित्सक के हस्ताक्षर और आरएमसी नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा, जिससे फर्जी स्लिप पर दवाएं उठाने की प्रक्रिया रोकी जा सके।

जैन ने बताया कि गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों को योजना से बाहर करने और निलंबन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। सरकार का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है ताकि वास्तविक लाभार्थियों को ही इसका लाभ मिल सके।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया
बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
बीकानेर
बीकानेर में खेत में सो रहे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, महिला गंभीर घायल
बीकानेर
राजस्थान में 5वीं-8वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में लाखों की अवैध अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 18 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर सप्लाई रहेगी बंद

Published March 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर में विद्यार्थियों को स्मारकों और संग्रहालयों में मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?