


Rajasthan Police Constable Bharti 2025: शैक्षणिक योग्यता में बदलाव, जानिए पूरी जानकारी
जयपुर। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। पुलिस मुख्यालय ने दूरसंचार शाखा के कांस्टेबल ऑपरेटर और ड्राइवर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता को लेकर संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है।
अब अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से भौतिकी और गणित अथवा कंप्यूटर विषय के साथ सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पहले नोटिफिकेशन में “विधि द्वारा स्थापित बोर्ड” और “सरकार द्वारा समकक्ष घोषित” जैसे शब्दों के कारण भ्रम की स्थिति बन गई थी, जिसे अब साफ कर दिया गया है।
कुल 9617 पदों पर भर्ती
यह भर्ती प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 17 मई 2025 अंतिम तिथि है। अभ्यर्थी आवेदन के लिए police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती सामान्य कांस्टेबल, ड्राइवर, बैंड और दूरसंचार शाखा के ऑपरेटर व ड्राइवर पदों के लिए की जा रही है।
- Advertisement -
आयु सीमा (1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए)
ड्राइवर पद हेतु:
-
न्यूनतम जन्मतिथि: 1 जनवरी 2008
-
अधिकतम जन्मतिथि:
-
पुरुष: 2 जनवरी 1999
-
महिला: 2 जनवरी 1994
-
अन्य पद हेतु:
-
न्यूनतम जन्मतिथि: 1 जनवरी 2008
-
अधिकतम जन्मतिथि:
-
पुरुष: 2 जनवरी 2002
-
महिला: 2 जनवरी 1997
-
शारीरिक मानदंड
-
पुरुष ऊंचाई: 168 सेमी
-
महिला ऊंचाई: 152 सेमी
-
पुरुष सीना: सामान्य 81 सेमी, फुलाने पर 86 सेमी
-
दौड़:
-
पुरुष: 5 किमी दौड़ 25 मिनट में
-
महिला: 5 किमी दौड़ 35 मिनट में
-
-
महिला न्यूनतम वजन: 47.5 किलोग्राम
चयन प्रक्रिया के चरण
-
लिखित परीक्षा (OMR आधारित)
-
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
-
स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
मेडिकल जांच
आवेदन शुल्क
-
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹600
-
एससी और एसटी वर्ग: ₹400
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार ही फॉर्म भरें।