Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अम्बेडकर जयंती की रात बाबा साहेब की तस्वीर से छेड़छाड़
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अम्बेडकर जयंती की रात बाबा साहेब की तस्वीर से छेड़छाड़
बीकानेर

अम्बेडकर जयंती की रात बाबा साहेब की तस्वीर से छेड़छाड़

editor
editor Published April 14, 2025
Last updated: 2025/04/14 at 11:59 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अम्बेडकर जयंती की रात बाबा साहेब की तस्वीर से छेड़छाड़, छह घंटे में आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर के गैरसर गांव में सामने आया मामला, पुलिस और प्रशासन रहे मुस्तैद

बीकानेर। अम्बेडकर जयंती की रात बीकानेर जिले के एक गांव से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए और आरोपी को महज छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैरसर गांव की है। जानकारी के अनुसार, मालासर रोड स्थित अम्बेडकर चौराहे पर लगे लोहे के बोर्ड पर बनी बाबा साहेब की तस्वीर को देर रात मिटाने की कोशिश की गई और उस पर गोबर पोता गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस हरकत की भनक लगी, आक्रोश फैल गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच में सामने आया कि अशोक कुकणा पुत्र मघाराम कुकणा निवासी बम्बलू गांव ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह आपत्तिजनक कृत्य किया।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। महज छह घंटे में अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने दुर्भावना के चलते बाबा साहेब की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

समाज में रोष, प्रशासन सतर्क
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वस्त किया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर
बीकानेर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचले को पकड़कर सिखाया सबक
बीकानेर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत
देश-दुनिया
आज का राशिफल: नए अवसर मिलेंगे, लेनदेन में बरतें सावधानी
राशिफल
बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचले को पकड़कर सिखाया सबक

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?