Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अंबेडकर तस्वीर अपमान पर भड़का गुस्सा, नेताओं ने की कड़ी निंदा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अंबेडकर तस्वीर अपमान पर भड़का गुस्सा, नेताओं ने की कड़ी निंदा
बीकानेर

अंबेडकर तस्वीर अपमान पर भड़का गुस्सा, नेताओं ने की कड़ी निंदा

editor
editor Published April 13, 2025
Last updated: 2025/04/13 at 8:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर कालिख पोतने की घटना पर सियासी बयानबाजी तेज, समाज में आक्रोश

बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित गैरसर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर कालिख पोते जाने की घटना को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस घटना की तीखी प्रतिक्रिया समाज और सियासत दोनों से सामने आ रही है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बाबा साहब की तस्वीर पर कालिख पोतना अत्यंत निंदनीय कृत्य है।” उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने भी फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, “महापुरुषों का अपमान केवल चिंताजनक नहीं, बल्कि असहनीय है। इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने की कोशिश हैं।”

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, बीती रात गैरसर गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब की एक तस्वीर को नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध को डिटेन किया गया है।

सभी वर्गों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग
बाबा साहब की जयंती से पहले इस प्रकार की घटना ने दलित समाज के साथ ही सर्व समाज को भी आक्रोशित कर दिया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों द्वारा घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर
बीकानेर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचले को पकड़कर सिखाया सबक
बीकानेर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत
देश-दुनिया
आज का राशिफल: नए अवसर मिलेंगे, लेनदेन में बरतें सावधानी
राशिफल
बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचले को पकड़कर सिखाया सबक

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी, सड़क भी क्षतिग्रस्त

Published March 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?