Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर-अनूपगढ़ के बीच 185 KM नई रेल लाइन की तैयारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर-अनूपगढ़ के बीच 185 KM नई रेल लाइन की तैयारी
बीकानेर

बीकानेर-अनूपगढ़ के बीच 185 KM नई रेल लाइन की तैयारी

editor
editor Published April 10, 2025
Last updated: 2025/04/10 at 3:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान में रेलवे के दो बड़े प्रोजेक्ट जल्द जमीन पर उतर सकते हैं। बीकानेर से अनूपगढ़ तक नई रेल लाइन बिछाने और बीकानेर-लालगढ़ ट्रैक के दोहरीकरण की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है।

तीन दशक पुरानी मांग को मिल सकती है मंजूरी
बीकानेर से अनूपगढ़ तक नई रेलवे लाइन की मांग पिछले तीन दशक से की जा रही थी। अब रेलवे ने इस रूट की डीपीआर बनाकर बोर्ड को भेज दी है। यह लाइन खाजूवाला और छतरगढ़ होते हुए लगभग 185 किलोमीटर लंबी होगी। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 2277.24 करोड़ रुपए है। इसमें रोजड़ी से खाजूवाला तक की 55 किलोमीटर नई लाइन भी प्रस्तावित है।

बिछेगा हाई-स्पीड ट्रैक
रेलवे की योजना है कि इस रूट पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक ट्रेनें दौड़ सकें, इसलिए उसी मानक का ट्रैक बिछाया जाएगा। इससे इस क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को रेल सेवा का सीधा लाभ मिलेगा।

बीकानेर-लालगढ़ दोहरीकरण को भी मिली रफ्तार
बीकानेर शहर के मध्य से गुजरने वाले बीकानेर-लालगढ़ रेलवे ट्रैक के लगभग 11 किलोमीटर हिस्से का दोहरीकरण किया जाएगा। इस कार्य की डीपीआर भी बन चुकी है, जिसकी लागत 265.78 करोड़ रुपए आंकी गई है।

- Advertisement -

डबल ट्रैक से बढ़ेगा ट्रेन संचालन
बीकानेर मंडल में विद्युतीकरण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। दोहरीकरण से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में आसानी होगी। अब ट्रेनों को सिग्नल के लिए स्टेशनों पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे समय की भी बचत होगी।

रेलवे बोर्ड की स्वीकृति का इंतजार
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि अनूपगढ़-बीकानेर नई लाइन के साथ बीकानेर-लालगढ़ और नारनौल-फुलेरा रेल मार्ग के दोहरीकरण की डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर
बीकानेर में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने मनचले को पकड़कर सिखाया सबक
बीकानेर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?