अग्निवीर भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, 25 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन
भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक और मौका सामने आया है। अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब इस तिथि तक joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती परीक्षा और एडमिट कार्ड:
भर्ती परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जाएगी और इसके लिए एडमिट कार्ड भी जून में जारी किए जाएंगे।
पात्रता मानदंड:
-
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी): 10वीं में न्यूनतम 45% अंक और हर विषय में कम से कम 33% अंक।
- Advertisement -
-
अग्निवीर टेक्निकल: फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश के साथ 12वीं में कुल 50% अंक और हर विषय में 40%।
-
क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल: किसी भी स्ट्रीम में 60% कुल अंक और प्रत्येक विषय में 50% अनिवार्य।
-
ट्रेड्समैन (10वीं): सभी विषयों में कम से कम 33% अंक।
-
ट्रेड्समैन (8वीं): सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक।
आयु सीमा (पद के अनुसार):
-
अग्निवीर जीडी, तकनीकी, सहायक, ट्रेड्समैन: 17.5 से 21 वर्ष (01/10/2004 – 01/04/2008)
-
सैनिक तकनीकी: 17.5 से 23 वर्ष
-
सिपाही फार्मा: 19 से 25 वर्ष
-
धार्मिक शिक्षक (JCO): 25 से 34 वर्ष
-
JCO कैटरिंग: 21 से 27 वर्ष
-
हवलदार: 20 से 25 वर्ष
आवेदन शुल्क:
सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹250 शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।
वेतन संरचना (मासिक):
सेवा वर्ष | वेतन | नकद | कोरपस फंड |
---|---|---|---|
पहला | ₹30,000 | ₹21,000 | ₹9,000 |
दूसरा | ₹33,000 | ₹23,100 | ₹9,900 |
तीसरा | ₹36,500 | ₹25,580 | ₹10,950 |
चौथा | ₹40,000 | ₹28,000 | ₹12,000 |
चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को ₹11.71 लाख की सेवा निधि दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें मुफ्त चिकित्सा सुविधा, कैंटीन सेवाएं और ₹48 लाख तक का बीमा कवर भी प्राप्त होगा।
आवेदन कैसे करें:
-
आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
-
नए उपयोगकर्ता “पंजीकरण” करें, और आवश्यक विवरण भरें।
-
लॉगिन करें और प्रोफाइल अपडेट कर संबंधित पद के लिए आवेदन करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है सेना में सेवा देने का — समय रहते आवेदन करना न भूलें।