Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: समर वेकेशन की तैयारी: ट्रेनों-फ्लाइटों में बढ़ी एडवांस बुकिंग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > समर वेकेशन की तैयारी: ट्रेनों-फ्लाइटों में बढ़ी एडवांस बुकिंग
बीकानेर

समर वेकेशन की तैयारी: ट्रेनों-फ्लाइटों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

editor
editor Published April 2, 2025
Last updated: 2025/04/02 at 4:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने में अभी एक महीने का समय है, लेकिन यात्रियों ने पहले से ही अपनी यात्रा योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए ट्रेनों और फ्लाइट की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। बीकानेर से जयपुर और दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने के कारण यात्री आगे की लिंक फ्लाइट्स की भी तलाश कर रहे हैं।

Contents
समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारीट्रेवल एजेंसियों में बढ़ी हलचलरेलवे यातायात रहेगा प्रभावित

विदेश यात्रा की योजना बनाने वाले यात्री दिल्ली से उड़ान भरने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि देश के अन्य महानगरों की यात्रा करने वाले जयपुर से फ्लाइट पकड़ने की योजना बना रहे हैं। वहीं, रेल यात्रा को प्राथमिकता देने वाले यात्रियों ने ट्रेनों में सीट आरक्षित कराने के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।

समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

रेलवे प्रशासन ने समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। बीकानेर से यूपी, बिहार, कोलकाता, यशवंतपुर और बांद्रा जैसे प्रमुख रूटों पर विशेष ट्रेनों के संचालन और कुछ ट्रेनों के फेरों में वृद्धि करने पर विचार किया जा रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की भी योजना बनाई जा रही है।

ट्रेवल एजेंसियों में बढ़ी हलचल

ट्रेवल एजेंसियों ने गर्मी की छुट्टियों के लिए विशेष टूर पैकेज तैयार किए हैं और ग्राहकों को ऑफर्स भेजने शुरू कर दिए हैं। ट्रेवल एजेंट आनंद व्यास के अनुसार, बीकानेर से हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर और गोवा के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध हैं। कश्मीर के लिए प्रति व्यक्ति ₹13,000 से ₹15,000, हिमाचल के लिए ₹8,000 से ₹11,000, उत्तराखंड के लिए ₹10,000 से ₹11,000 और गोवा के लिए ₹5,000 से ₹6,000 में बुकिंग हो रही है।

- Advertisement -

रेलवे यातायात रहेगा प्रभावित

पूर्व तटीय रेलवे के मेरामंडली-हिन्डोल रोड रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि पुरी-लालगढ़ एक्सप्रेस 16 अप्रैल को पुरी से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोरधा रोड-विजयनगरम-टिटलागढ़-बिलहर घाट-संबलपुर-झारसुगुड़ा रोड होकर चलेगी। इसी तरह, लालगढ़-पुरी एक्सप्रेस 20 अप्रैल को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी और झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर-बिलहर घाट-टिटलागढ़-विजयनगरम-खोरधा रोड के रास्ते चलेगी।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?