


जयपुर: राजस्थान में बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है। यह नया समय शिविरा पंचांग के अनुसार लागू होगा और राज्य के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर प्रभावी रहेगा।
ग्रीष्मकालीन सत्र का नया समय
➤ एकल पारी विद्यालय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
➤ दोहरी पारी विद्यालय:
-
पहली पारी: सुबह 7:00 बजे से 12:30 बजे तक
-
दूसरी पारी: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक
- Advertisement -
(प्रत्येक पारी की अवधि 5 घंटे 30 मिनट होगी)
वर्तमान समय सारणी और बदलाव का कारण
इस समय प्रदेश में शीतकालीन समयानुसार स्कूलों का संचालन हो रहा है। लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब स्कूलों का समय बदल दिया गया है, जिससे छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी और पढ़ाई के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा।

सभी स्कूलों को निर्देश जारी
शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों में इस समय परिवर्तन को लागू कराएं। साथ ही, स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए समय का पालन सुनिश्चित करें।
महत्वपूर्ण सूचना:
-
समय परिवर्तन 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा।
-
अभिभावकों और शिक्षकों से अनुरोध है कि वे इस बदलाव के अनुसार स्कूल भेजने की योजना बनाएं।