


राजस्थान में वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को SOG ने बाड़मेर से कांग्रेस नेता नरेश देव सहारण को गिरफ्तार किया, जो चार साल से फरार चल रहा था।
बाड़मेर में छापा, जोधपुर में पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, SOG की टीम ने बाड़मेर स्थित नरेश देव सहारण के मकान पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद पूछताछ के लिए जोधपुर ले जाया गया, और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही जयपुर लाया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कौन हैं नरेश देव सहारण?
जानकारी के अनुसार, नरेश देव सहारण बाड़मेर पीजी कॉलेज में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं और कांग्रेस सरकार में मनोनीत पार्षद भी बनाए गए थे।

राजनीतिक संरक्षण के कारण बचता रहा!
पेपर लीक मामले में नरेश देव सहारण का नाम पहले भी सामने आया था, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते वह बार-बार गिरफ्तारी से बचते रहे। अब, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बढ़े दबाव के चलते SOG ने उन पर शिकंजा कस दिया।