


राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Disclaimer Note : यह राशिफल केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दिए गए विचारों को केवल मार्गदर्शन के रूप में लेना चाहिए। किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पहले अपने व्यक्तिगत अनुभव, परिस्थिति और एक पेशेवर सलाहकार से परामर्श करना उचित होगा। भविष्यफल व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की स्थिति पर निर्भर करता है, और इसमें कोई निश्चितता नहीं है।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आर्थिक चुनौतियां ला सकता है। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अति उत्साह से बचें। पारिवारिक विवाद की संभावना है।
नाम अक्षर: अ, ल, इ | लकी नंबर: 1, 8 | लकी रंग: लाल
वृषभ राशि (Taurus)
विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। बुरी आदतों पर नियंत्रण रखें। वरिष्ठ लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।
नाम अक्षर: ब, व, उ | लकी नंबर: 2, 7 | लकी रंग: सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। संबंधों में मधुरता आएगी, जो आपके लिए लाभदायक होगी। अनावश्यक संग्रह करने से बचें। व्यापार में नई योजनाओं पर काम होगा।
नाम अक्षर: क, छ, घ | लकी नंबर: 3, 6 | लकी रंग: पीला
- Advertisement -
कर्क राशि (Cancer)
संतान की चिंता तनाव का कारण बन सकती है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आवेश में कोई निर्णय न लें। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। भागीदारी से लाभ मिलेगा।
नाम अक्षर: ड, ह | लकी नंबर: 4 | लकी रंग: दूधिया
सिंह राशि (Leo)
नई साझेदारी से लाभ हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। कर्ज लेने से बचें। परिवार में सदस्यों की उन्नति होगी। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
नाम अक्षर: म, ट | लकी नंबर: 5 | लकी रंग: सुनहरा
कन्या राशि (Virgo)
अच्छे अवसर बार-बार नहीं आते, इसलिए मौके का पूरा लाभ उठाएं। व्यापार में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। कार्यस्थल पर आपके पक्ष में माहौल रहेगा।
नाम अक्षर: प, ठ, ण | लकी नंबर: 3, 8 | लकी रंग: हरा

तुला राशि (Libra)
विवाह योग्य जातकों के लिए अनुकूल समय है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
नाम अक्षर: र, त | लकी नंबर: 2, 7 | लकी रंग: सफेद
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभकारी रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। पारिवारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें।
नाम अक्षर: न, य | लकी नंबर: 1, 8 | लकी रंग: लाल
धनु राशि (Sagittarius)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भाइयों से विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
नाम अक्षर: भ, ध, फ, ढ | लकी नंबर: 9, 12 | लकी रंग: पीला
मकर राशि (Capricorn)
राजनीतिक निर्णय सोच-समझकर लें, गलती करियर पर भारी पड़ सकती है। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
नाम अक्षर: ख, ज | लकी नंबर: 10, 11 | लकी रंग: आसमानी
कुंभ राशि (Aquarius)
दिन शानदार रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के अच्छे अवसर मिलेंगे। कामकाज में सुधार होगा। सहयोगियों का समर्थन मिलेगा।
नाम अक्षर: ग, श, ष | लकी नंबर: 10, 11 | लकी रंग: आसमानी
मीन राशि (Pisces)
खुशनुमा दिन रहेगा। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
नाम अक्षर: द, च, झ, थ | लकी नंबर: 9, 12 | लकी रंग: पीला