


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि जल्द ही ₹100 और ₹200 के नए नोट जारी किए जाएंगे, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। यह जानकारी मंगलवार को केंद्रीय बैंक द्वारा दी गई।
डिजाइन और विशेषताएं: आरबीआई के अनुसार, इन नए नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (नई) शृंखला के मौजूदा ₹100 और ₹200 के नोटों के समान होगा। सुरक्षा फीचर्स, रंग और आकार में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पुराने नोट भी वैध: केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि पहले से जारी ₹100 और ₹200 के सभी नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। इन्हें बदलने की आवश्यकता नहीं है।

गवर्नर का कार्यकाल: संजय मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था। उन्होंने शक्तिकांत दास का स्थान लिया, जिन्होंने अपना विस्तारित कार्यकाल पूरा किया।