Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में पहली बार 7 दिवसीय गौरी शंकर महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में पहली बार 7 दिवसीय गौरी शंकर महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
बीकानेर

बीकानेर में पहली बार 7 दिवसीय गौरी शंकर महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

editor
editor Published March 2, 2025
Last updated: 2025/03/02 at 6:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर की पावन धरा पर प्रथम बार होने वाले 7 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बीकानेर सनातन धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में 23 मार्च से 29 मार्च तक श्री जंगलेश्वर महादेव मंदिर मोदी कुआं, गोपेश्वर बस्ती, बीकानेर में श्री 108 कुण्डी गौरी शंकर महायज्ञ यज्ञाचार्य पंडित योगेश बिस्सा के सानिध्य में आयोजित होगा। महायज्ञ में भाग लेने के इच्छुक जोड़ों का रजिस्ट्रेशन सनातन धर्म रक्षा मंच के कार्यालय में शुरू हो गया है।

श्रीमद भागवत कथा 23 मार्च से 29 मार्च तक श्री बालाजी सेवा धाम नागौर के महामंडलेश्वर आचार्य बजरंग दास जी महाराज की मधुर वाणी से होगी। श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से बसों की व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम से जुड़े सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर का सौभाग्य है कि इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। हमारे हिन्दू धर्म में चार धाम (रामेश्वर, द्वारका, जगन्नाथ पुरी, बद्रीनाथ) हैं, जो चारों दिशाओं में स्थापित हैं। आदि शंकराचार्य जी ने चार मठ स्थापित किए और चार शंकराचार्य जो हिन्दू धर्म और शास्त्रों के ज्ञाता हैं, बीकानेर पधार रहे हैं। शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज 24 मार्च को बीकानेर पहुंचेंगे। शाम 5 बजे नगर भ्रमण करेंगे, जो जुनागढ़ से केम रोड, कोटगेट, ठठेरा बजार, रागड़ी चौक, लक्ष्मी नाथ मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल तक रहेगा।

कार्यक्रम के तहत अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारी दी गई है:

- Advertisement -
  • नगर भ्रमण: प्रहलाद सिंह मार्शल, सुशील यादव
  • महिला टीम अध्यक्ष: संतोष पडिहार
  • संतों की देखरेख: नथु कच्छावा, राहुल अग्रवाल
  • संतों को निमंत्रण: प्रकाश पारीक, ज्ञान चंद सोनी
  • प्रशासनिक व्यवस्था और सूचना: एडवोकेट बजरंग छींपा, शिव लाल तेजी
  • लेखा जोखा और कार्यालय: सेवानिवृत्त सीताराम सिंह, इन्द्र सिंह, राजेंद्र ओझा, उप निदेशक जन संपर्क अधिकारी विकास हर्ष

कार्यक्रम से जुड़े अन्य सदस्य: संतोष कुमार बांठिया, संतोषानंद सरस्वती महाराज, झवरलाल टाक, अनिल सोनी, शिव जी महाराज, गणेश धोरा, एडवोकेट विवेक शर्मा, किशन लाल मोदी, अनिल कल्ला, मोहन सुराणा, पुखराज सोनी सहित अन्य सनातन धर्म प्रेमी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कल होलिका दहन, 3 मार्च को धुलंडी
बीकानेर
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान
राजनीति राजस्थान
बीकानेर में सोमवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
सीमा पर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी, 1 किलो हेरोइन बरामद
बीकानेर
बीकानेर में सनसनी: वन विभाग की नर्सरी में भाभी-ननद ने एक साथ दी जान
बीकानेर
राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News
राजस्थान
बीकानेर में वाहन चलाते समय व्यक्ति की अचानक मौत – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में वाहन लोन की किश्तें न चुकाने पर वाहन क्षतिग्रस्त – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में कल होलिका दहन, 3 मार्च को धुलंडी

Published March 1, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सोमवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

Published March 1, 2026
बीकानेर

सीमा पर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी, 1 किलो हेरोइन बरामद

Published March 1, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सनसनी: वन विभाग की नर्सरी में भाभी-ननद ने एक साथ दी जान

Published March 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?