Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: जयपुर रोड के बाद अवैध कट बंद करने की योजना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: जयपुर रोड के बाद अवैध कट बंद करने की योजना
बीकानेर

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: जयपुर रोड के बाद अवैध कट बंद करने की योजना

editor
editor Published February 28, 2025
Last updated: 2025/02/28 at 6:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

अवैध कट बंद करने की योजना: बैठक में निर्णय लिया गया कि जयपुर रोड के बाद अब श्रीगंगानगर और जैसलमेर रोड़ पर अवैध कट बंद किए जाएंगे। कट बंद करने के बाद कोई इसे खोलेगा, तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जयपुर रोड पर हल्दीराम प्याऊ के पास ट्रैफिक लाइट भी जल्द शुरू की जाएगी। शहर भर में स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

स्कूल ऑटो और बस चालकों की आंखों की जांच: बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की सभी स्कूलों में लगे ऑटो और बसों के चालकों की आंखों की जांच की जाएगी। चिकित्सा विभाग की ओर से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर की पहल पर टोल नाकों पर भी आई चैकअप कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 1651 ट्रक चालकों की आंखों की जांच की गई और 296 को चश्मे वितरित किए गए।

शहर में टैक्सी स्टैंड और प्री-पैड टैक्सी बूथ: बैठक में निर्णय लिया गया कि बस स्टैंड की तर्ज पर शहर में टैक्सी स्टैंड बनाए जाएंगे। साथ ही प्री-पैड बूथ भी बनाया जाएगा। नापासर चौराहे पर एक्सीडेंट रोकने हाई मास्क लाइट लगाई जाएगी।

- Advertisement -

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई: बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर भर में अतिक्रमण हटाने को लेकर मासिक प्लान तैयार कर नगर निगम और बीडीए संबंधित पुलिस थाने के सहयोग से प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने का कार्य करेंगे।

स्पीड गवर्नर लगाने के निर्देश: बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्पीड गवर्नर को लेकर कुल 107 चालान काटे गए। बीडीए कमिश्नर ने कहा कि जिन बसों में स्पीड गवर्नर नहीं होने को लेकर चालान काटे गए, उनका सत्यापन भी किया जाए कि उन्होंने अब तक स्पीड गवर्नर लगाया या नहीं।

बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ओ.पी.मंदर, बीडीए एसई ललित ओझा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीयूष रंजन यदुवंशी, अनुज रावत, के.राजू, ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेश निर्वाण, सीएमएचओ डॉ पुखराज साद, आरयूआईडीपी से सहायक अभियंता मनीष बिश्नोई समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor February 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप
बीकानेर
देशनोक जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
बीकानेर
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका

Published March 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज

Published March 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी

Published March 19, 2026
बीकानेर

कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?