Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: लोगो में बढ़ती जागरूकता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: लोगो में बढ़ती जागरूकता
बीकानेर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: लोगो में बढ़ती जागरूकता

editor
editor Published February 28, 2025
Last updated: 2025/02/28 at 6:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति राजस्थान के जोधपुर जिले में व्यापक जागरूकता का असर नजर आ रहा है। इस योजना को लेकर लोगों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है, और बड़ी संख्या में जोधपुर जिलेवासी इस योजना से लाभान्वित होने के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

इस योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित कर बिजली उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता दीपक ओझा ने बताया कि जिले में अब तक 15,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जिनमें से 2,294 आवेदकों के घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।

सब्सिडी का लाभ: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाभार्थियों को सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने में आर्थिक सहायता दी जा रही है। 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए कुल लागत का 60 फीसदी सब्सिडी, 2 से 3 किलोवाट क्षमता तक अतिरिक्त लागत की 40 प्रतिशत सब्सिडी और 3 किलोवाट पर अधिकतम सब्सिडी सीमा निर्धारित है। योजना के तहत अनुमानित सब्सिडी राशि 1 किलोवाट पर 30,000 रुपए, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपए एवं 3 किलोवाट या अधिक पर 78,000 रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है।

बिजली बिल में बचत का अवसर: रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगाने से घरों की बिजली जरूरतें पूरी होने के साथ ही बिजली बिल में बचत भी होती है। इसके साथ ही डिस्कॉम को अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित करने का अवसर भी मिलेगा। अनुमान के अनुसार 3 किलोवाट क्षमता वाली एक सौर प्रणाली हर महीने 300 से अधिक यूनिट बिजली उत्पन्न कर सकती है।

- Advertisement -

योजना में आवेदन की शर्तें: इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास अपना स्वयं का घर होना चाहिए। घर की छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त होनी चाहिए। वैध बिजली कनेक्शन होना आवश्यक है। इसके साथ ही पहले से किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ नहीं लिया हो।

ऐसे करें आवेदन: योजना का लाभ लेने के इच्छुक परिवार राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी छत पर सौर ऊर्जा लगाने के लिए एक विक्रेता का चयन करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल https://pmsuryagarh.gov.in पर अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor February 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप
बीकानेर
देशनोक जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
बीकानेर
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका

Published March 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज

Published March 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी

Published March 19, 2026
बीकानेर

कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?