


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में 24 फरवरी को सुबह 10 बजे विधानसभा घेराव किया जाएगा।
बीकानेर संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि इस घेराव में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर जिला कांग्रेस पदाधिकारी, शहर कांग्रेस की दोनों विधानसभा की चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, इंटक सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और मंडल अध्यक्ष इस आंदोलन में शामिल होंगे।

घेराव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटने की योजना बना रहे हैं।